भारत

Road Accident In India: साल 2023 में हुई सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना में मौतें, हर तीन मिनट में हो रही एक व्यक्ति की मौत

देश में साल 2023 में सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के बारे में चौकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। भारत सरकार के रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 1.73 लाख से ज्यादा लोगों की सड़क हादसे में जाना गई है।

Road Accident In India: जानिए सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर क्या कहती है रिपोर्ट्स, डरा रहे हैं ये आंकड़े


Road Accident In India: आपको बता दें कि साल 2023 में सड़क हादसों में 1.73 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। यानी हर दिन औसतन 474 और हर तीन मिनट में एक जान गई। ये आंकड़े राज्यों ने केंद्र सरकार को दिए हैं। जब से केंद्र सरकार ने सड़क हादसों के कारणों और उनकी गंभीरता को समझने के लिए आंकड़े जमा करने शुरू किए हैं, तब से लेकर अब तक सबसे ज्यादा मौतें साल 2023 में हुई हैं।

डरा रहे हैं ये आंकड़े

पिछले साल सड़क हादसों में करीब 4.63 लाख लोग घायल हुए थे। यह 2022 के मुकाबले 4% ज्यादा है। इन आंकड़ों से साफ है कि सड़क हादसों में घायल होने वालों की संख्या बढ़ रही है। साल 2022 में सड़क हादसों में 1.68 लाख लोगों की मौत हुई थी। यह जानकारी सड़क परिवहन मंत्रालय की रिपोर्ट में दी गई थी। वहीं एनसीआरबी के मुताबिक 2022 में सड़क हादसों में 1.71 लाख लोगों की जान गई थी।

जानिए सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर क्या कहती है रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पंजाब, असम और तेलंगाना समेत कम से कम 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 2022 के मुकाबले 2023 में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़ी है। हालांकि आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, केरल और चंडीगढ़ जैसे राज्यों में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में मामूली गिरावट आई है।

Read More: BRICS Summit 2024: आज रूस के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी, 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

सड़क हादसों में सबसे ज्यादा यूपी में मौतें

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। यहां पिछले साल सड़क हादसों में 23,652 लोगों की जान गई। इसके बाद तमिलनाडु में 18,347, महाराष्ट्र में 15,366, मध्य प्रदेश में 13,798 और कर्नाटक में 12,321 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई। हालांकि सड़क हादसों में घायल होने वालों की लिस्ट में तमिलनाडु सबसे ऊपर है। यहां 72,292 लोग सड़क हादसों में घायल हुए। इसके बाद मध्य प्रदेश में 55,769 और केरल में 54,320 लोग सड़क हादसों का शिकार हुए।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button