काम की बात

Haryana CM Oath Ceremony : हरियाणा में नई सरकार का हुआ गठन, नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार लिया मुख्यमंत्री पद की शपथ

सीएम नायब सिंह सैनी ने आज दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कल हुए भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सैनी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया था। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

Haryana CM Oath Ceremony : पीएम मोदी के साथ ये नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में रहें मौजूद, अनिल विज सहित 13 मंत्रियों ने ली शपथ


Haryana CM Oath Ceremony : हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और विभिन्न एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद। शपथ ग्रहण के लिए पूरे शहर में स्वागत के पोस्टर लगाए गए हैं। नायब सैनी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

Haryana CM Oath Ceremony : हरियाणा में नई सरकार का हुआ गठन, नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार लिया मुख्यमंत्री पद की शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में रहें मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और नई हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा मैदान पहुंचे।

पीएम मोदी के साथ ये नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में रहें मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री-नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं।

इन विधायकों को भी मंत्री बनना हुआ तय

नायब सैनी के साथ कई विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। जिसमें कृष्ण पंवार, गौरव गौतम, अनिल विज, महिपाल ढांडा, श्रुति चौधरी, विपुल गोयल, राव नरबीर, कृष्ण बेदी , आरती राव, श्याम सिंह राणा, डॉ. अरविंद शर्मा और राजेश नागर शामिल हैं।

डबल इंजन की सरकार हरियाणा में विकास को देगी रफ्तार

शपथ ग्रहण समारोह से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, ‘जब से हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनी है तब से सभी महापुरुषों की जयंती को मनाने का अवसर मिला है. सभी हमारे लिए आदरणीय हैं. मैं सभी को वाल्मिकी जयंती की बधाई देता हूं. डबल इंजन की सरकार हरियाणा को तीव्र गति के साथ आगे बढ़ाने का काम करेगी.’

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार को दी शुभकामनाएं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर दी बधाई। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र कहा- आपके नेतृत्व में देश के सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों का हो रहा विकास। आपके नेतृत्व में देश और समृद्ध व शक्तिशाली बनेगा।

Read More: Hindi News Today: चंद घंटों बाद हरियाणा को मिल जाएगी ‘नायब सरकार’, पेमेंट गेटवे हैक कर खाते से उड़ाए 21 लाख रुपये

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा के नए सीएम को बधाई दी

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा के नए सीएम को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी और आज शपथग्रहण करने वाले उनके मंत्रिमण्डल सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button