काम की बात

PM Modi On Congress: कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा जितना कीचड़ उछाला जाएगा, कमल उतना ही खिलेगा

PM Modi On Congress: पीएम मोदी ने आज सदन में विपक्ष को धोया, कहा दिया इतना कुछ

Highlight:

  • मोदी ने कहा डिजिटल दुनिया में आज हिंदुस्तान दुनिया का लीडर बना हुआ है।
  • मोदी ने कहा कि कांग्रेस की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक नीतियां वोट बैंक की राजनीति पर आधारित हैं।
  • मोदी ने कहा कि इंदिरा गांधी के समय आर्टिकल 356 का 50 बार उपयोग किया और विपक्षी और क्षेत्रीय दलों की सरकारों को गिरा दिया गया।

PM Modi On Congress: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अडानी समूह से जुड़े मामलों पर विपक्षी दलों के आरोपों के बीच गुरुवार को कहा कि उनके ऊपर जितना कीचड़ उछाला जाएगा, कमल उतना ही खिलेगा।

आपको बताए राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने यह बात कही। ‘‘कमल’’ केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिह्न है।

उन्होंने कहा डिजिटल दुनिया में आज हिंदुस्तान दुनिया का लीडर बना हुआ है। एक समय था, हम मोबाइल इंपोर्ट करते थे। आज मेरा देश मोबाइल एक्सपोर्ट कर रहा है। हर तकनीक को देश बहुत तेज गति से अपना रहा है। उसका विस्तार कर रहा है। हमारे देश में दवाइयां पहुंचाने का काम ड्रोन से हो रहा है। इसके लिए हमने पॉलिसी का बदलाव किया है।

पीएम मोदी ने विपक्ष की नारेबाजी और शोर-शराबा पर कहा कि ये देश देख रहा है कि एक अकेला कितनों पर भारी है। ये राजनीति खेल खेलने वाले लोग बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं। मोदी ने कहा कि ये देश किसी परिवार की जागीर नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि नेहरू परिवार की पीढ़ी को नेहरू नाम रखने पर आपत्ति क्यों है।

मोदी ने रोजगार पर कहा कि जिन्हें नौकरी और रोजगार का फर्क पता नहीं है, वो हमें उपदेश दे रहे हैं। आधी-अधूरी चीजें और नैरेगिट गढ़कर झूठ फैलाया जा रहा है। नए रोजगार की नई संभावनाएं बनी हैं। ग्रीन जॉब की नई संभावनाएं धरातल पर उतारकर दिखाई हैं।

मोदी ने कहा कि इंदिरा गांधी के समय आर्टिकल 356 का 50 बार उपयोग किया और विपक्षी और क्षेत्रीय दलों की सरकारों को गिरा दिया गया। केरल में वामपंथी सरकार चुनी गई, जिसे नेहरू पसंद नहीं करते थे। उसे गिरा दिया गया। करुणानिधि जैसे दिग्गजों की सरकारें गिरा दी गईं। NTC के साथ कांग्रेस ने क्या किया।

वहीं पीएम मोदी ने कहा, देश को आधुनिक होना है। नए संकल्पों को सोचना है तो साइंस और टैक्नोलॉजी को नकार नहीं सकते। हम टुकड़ों में नहीं सोचते हैं। हम हर दिशा में काम कर रहे हैं। हमने स्पेस के क्षेत्र में प्राइवेट भागेदारी का सपना पूरा किया। मुझे खुशी है देश के नौजवान प्राइवेट सैटेलाइट छोड़ने का सपना देखते हैं। यह गर्व की बात है। यूनिकॉर्न की दुनिया में हम तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान अपनी कही गई बातों के कुछ हिस्से को कार्यवाही से हटाए जाने पर आपत्ति जताते हुए नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने कुछ असंसदीय कहा था। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर यह मुद्दा उठाते हुए खरगे ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा था, उसमें से छह बिंदुओं को कार्यवाही से हटा दिया गया।

वहीं फिर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक नीतियां वोट बैंक की राजनीति पर आधारित हैं। कांग्रेस ने विकास के रास्ते में बाधाएं खड़ी की, भारत ने छह दशक गंवा दिए जबकि इस दौरान छोटे देशों ने प्रगति की। कांग्रेस केवल ‘प्रतीकवाद’ में शामिल रहती है। देश की समस्याओं के स्थायी हल के लिए उसने कभी प्रयास नहीं किया।

Read more: Bihar Politics: बिहार के सियासी गलियारे में छिड़ा घमासान, 17 साल से मुख्य पद पर बने हैं यह नेता

मोदी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता हमारे देश के नागरिक थे इसलिए हमने 25 करोड़ से ज़्यादा परिवारों तक गैस कनेक्शन पहुंचाया। इसमें हमें नए इंफ्रास्ट्रक्चर और धन खर्च करना पड़ा। 18,000 से ज़्यादा गांव ऐसे थे जहां बिजली नहीं पहुंची थी। समयसीमा के साथ हमने 18,000 गांव में बिजली पहुंचाई।

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को बार-बार देश नकार रही है लेकिन कांग्रेस और उसके साथी अपनी साजिशों से बाज़ नहीं आ रही है। लेकिन जनता इसे देख रही है और उनको हर मौके पर सज़ा भी दे रही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button