भारत

Gujrat News: जालसाजों ने सोने की डील में एक सर्राफा को लगाया चूना, 1.30 करोड़ के दिए नकली नोट

गुजरात पुलिस ने 1.30 करोड़ की नकली करेंसी बरामद की है, लेकिन नोटों पर महात्मा गांधी की बजाय अनुपम खेर की फोटो छपी है। इस करेंसी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Gujrat News: डील के दौरान नहीं हुआ शक, ठगी के लिए खोला था ऑफिस


Gujrat News: गुजरात में एक नकली नोटों से जुड़े मामले में एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। सोना खरीद की एक डील में 1.60 करोड़ रुपये की डील हुई थी। सोना लेने के लिए दिए गए 500 रुपये के नकली नोटों पर गांधी बापू की तस्वीर की जगह अनुपम तस्वीर छपी हुई थी। बैंक में जिस तरह से करंसी की गडि्डयां बनाई जाती है। उसी प्रकार इन्हें व्यवस्थित तरीके से अरेंज किया गया था। इन गडि्डयों की सील पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बजाए स्टार्ट बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ था। माणेक चौक के व्यापारी ने इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। नकली नोटों से जुड़े इस मामले पर अहमदाबाद पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस को संदेह है कि ठगी करने वाला गिरोह राजस्थान का हो सकता है। इन नकली नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह पर रिसोल बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ है।

Gujrat News: जालसाजों ने सोने की डील में एक सर्राफा को लगाया चूना, 1.30 करोड़ के दिए नकली नोट

2100 ग्राम सोने की डील

पुलिस से मिली जानकारी में सामने आया है कि कुल जालसाजों ने बड़े फर्जीवाड़े को अंजाम देते हुए नकली नोटों से असली सोना खरीद लिया। सर्राफा कारोबारी को धोखा देकर जालसाज भाग निकले। यह पूरी धोखाधड़ी 1.60 करोड़ रुपये की है। सोने के बिस्किट के बदले व्यापारी को चिल्ड्रेन बैंक के नोट मिले। जानकारी में सामने आया है कि माणेक चौक स्थित दोनों व्यापारियों के बीच 2100 ग्राम सोने की डिलीवरी होनी थी। इसके सीजी रोड स्थित आंगड़िया फर्म में सोना पहुंचाकर नकदी लेने की बात तय हुई।आंगडिया फर्म के पास 3 आरोपी नोट गिनने की मशीन और नोट लेकर खड़े थे। आरोपी ने व्यापारी के कर्मचारियों को सोने की डिलीवरी के समय 1.30 करोड़ के चिल्ड्रेन बैंक नोट दिए थे। आरोपी यह कहकर भाग गया कि बाकी 30 लाख रुपये बगल के ऑफिस से गिनकर ले आओ। घटना की जानकारी जब व्यवसायी को हुई तो नवरंगपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

अनुपम खेर भी आश्चर्यचकित

गुजरात के अहमदाबाद नकली नोटों से असली सोना खरीदने की डील इस हैरानी भरी डील के खुलासे पर अनुपम खेर ने हैरानी व्यक्ति की है। अनुपम खेर ने एक गुजराती चैनल के वीडियो को साझा करते हुए लिखा है। गांधी जी की जगह पर मेरी तस्वीर, कुछ भी हो सकता है। इसके साथ अनुपम खेर ने हैरानी भरे इमोजी लगाए हैं। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More: Hindi News Today: तिरुपति लड्डू विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट

Read More:

इस नकली नोट में असली नोट से क्या अलग था?

रिपोर्ट के अनुसार, 500 रुपये के नोट में महात्मा गांधी की फोटो की जगह एक्टर अनुपम खेर की फोटो लगी है। ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ की बजाय ‘रिजॉल बैंक ऑफ इंडिया’ छपा है। नोट का डिजाइन हूबहू 500 रुपये के असली नोट जैसा है, लेकिन इसे देखकर ही पता चल जाता है कि यह नकली है। इस नोट को बनाने के लिए कागज इस्तेमाल हुआ है। असली नोट में SBI और इसकी फुल फॉर्म स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लिखी होती है, लेकिन इस नकली नोट पर स्टैट बैंक ऑफ इंडिया की जगह स्टार्ट बैंक ऑफ इंडिया लिखा है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button