पॉलिटिक्स

Manmohan Singh Birthday: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी सहीत इन नेताओं ने दी बधाई

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता डॉ. मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से लेकर 2014 तक लगातार 10 साल देश के प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले वो भारत के वित्त मंत्री भी रहे।

Manmohan Singh Birthday: इन पुरस्कारों से किया जा चुका है मनमोहन सिंह को सम्मानित, ऐसा था राजनीतिक केरियर


Manmohan Singh Birthday: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh का आज जन्मदिन है वह 91 साल के हो गए। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव ‘गाह’ में हुआ था। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री रहे। प्रधानमंत्री की कुर्सी पर पहुंचने से पहले डॉ. मनमोहन सिंह 1971 में उस समय भारत सरकार में आए जब उन्हें वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया। इसके बाद साल 1972 में वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया। मनमोहन सिंह ने 1991 से 1996 के बीच पांच साल के लिए भारत के वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया। इस दौर में आर्थिक सुधारों को लेकर उनकी भूमिका की सराहना की जाती है।

Manmohan Singh Birthday: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी सहीत इन नेताओं ने दी बधाई

पीएम मोदी ने दी बधाई

डॉ. मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य दीर्घायु की कामना करता हूं।’

राहुल गांधी ने भी दी बधाई

इसके अलावा लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी उनको बधाई दी। राहुल ने ट्वीट किया, ‘डॉ. Manmohan Singh को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे देश के भविष्य को आकार देने में आपकी विनम्रता, बुद्धिमत्ता और निस्वार्थ सेवा मुझे और लाखों भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

मनमोहन सिंह का जन्म

Manmohan Singh का जन्म विभाजन से पहले 26 सितंबर, 1932 को पंजाब के गाह गांव में हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड में अध्ययन किया। लगातार दो बार (2004-2014 तक) प्रधानमंत्री रहे डॉ सिंह आज 91 साल के हो गए हैं। वह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं, जिन्हें 1990 के दशक में व्यापक सुधारों को शुरू करने का श्रेय दिया जाता है।

शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं मनमोहन सिंह

डॉ. मनमोहन सिंह शांत और अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि उनकी पार्टी के राजनीतिक विरोधी भी उनका सम्मान करते हैं। भले ही मनमोहन सिंह शांत स्वभाव के हैं और कम बोलते हैं। आज भी वो किस्सा लोग याद करते हैं, जब संसद में भाजपा की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज और उनके बीच शेरो-शायरी हुई थी। दोनों नेताओं ने शेरो-शायरी के जरिए एक-दूसरे को जवाब दिया था। संसद में चर्चा के दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए मिर्जा गालिब का मशहूर शेर पढ़ा था, ‘हमको उनसे वफा की है उम्मीद, जो नहीं जानते वफ़ा क्या है।’ हालांकि, इसके जवाब में सुषमा स्वराज ने भी उन्हें शायरी के जरिए जवाब दिया था।

Manmohan Singh Birthday

प्रधानमंत्री तक का सफर

मनमोहन सिंह के राजनीतिक करियर को देखा जाए तो डॉ. मनमोहन सिंह 1991 से भारतीय संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) के सदस्य रहे। वहां वे 1998 और 2004 के बीच विपक्ष के नेता रहे। डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 के आम चुनावों के बाद 22 मई को प्रधान मंत्री पद की शपथ ली और 22 मई 2009 को दूसरे कार्यकाल के लिए पद की शपथ ली। वह लगातार दस साल तक प्रधानमंत्री रहे।

Read More: Hindi News Today: रक्षा उत्पादन में मेक इन इंडिया ने बदली तस्वीर, यूपी में आज से फिर सक्रिय होगा मानसून

इन पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित

Manmohan Singh को भारत दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (1987), जवाहरलाल नेहरू बर्थ सेंटेनरी अवॉर्ड ऑफ द इंडियन साइंस कांग्रेस (1995), वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवॉर्ड (1993 और 1994), वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री के लिए यूरो मनी अवॉर्ड (1993), कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का एडम स्मिथ पुरस्कार (1956), और कैम्ब्रिज में सेंट जॉन्स कॉलेज में विशिष्ट कार्य-निष्पादन हेतु राइट्स प्राइज़ (1955) शामिल हैं। डॉ. सिंह को कैम्ब्रिज और ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटीज सहित कई विश्वविद्यालयों की ओर से मानद उपाधियां प्रदान की गई हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button