लाइफस्टाइल

Benefits Of Broccoli: गोभी से भी ज्यादा हेल्दी है ब्रोकली, वेट लॉस से लेकर हड्डियाें तक को रखे मजबूत, जानें इसे खाने का तरीका

Benefits Of Broccoli: ब्रोकली एक हरी सब्जी है यह देखने में गोभी की तरह लगती है। ब्रोकली में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन-ए, सी के साथ-साथ पोलीफेनोल जैसे-क्वेरसेटिन और ग्लूकोसाइड व कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं।

Benefits Of Broccoli: इन हेल्दी तरीकों से अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ब्रोकली, क्या हैं इसके फायदे

सब्जियों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर हरी सब्जियों को। हरी सब्जियों में न्यूट्रिएंट्स की मात्रा अधिक पाई जाती है। ब्रोकली एक हरी सब्जी है यह देखने में गोभी की तरह लगती है। ब्रोकली में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन-ए, सी के साथ-साथ पोलीफेनोल जैसे-क्वेरसेटिन और ग्लूकोसाइड व कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। Benefits Of Broccoli ब्रोकली को आपने ज्यादातर चाइनीज फूड में इस्तेमाल होते हुए देखा होगा। लेकिन ब्रोकली को आप सलाद, सूप और सब्जी के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्रोकली के सेवन से पाचन को ठीक रखा जा सकता है। ब्रोकली में पाए जाने वाले तत्व वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए हम यहां आपको ब्रोकली से मिलने वाले फायदे बताते हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि ब्रोकली को आप किस तरह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

इन हेल्दी तरीकों से अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ब्रोकली

सलाद के रूप में ब्रोकली Benefits Of Broccoli

ब्रोकली को कच्चा या स्टीम करके सलाद के रूप में लिया जा सकता है। इसके साथ ही इसे अन्य प्रकार के सलाद जैसे कि चिकन और फ्रूट-वेजिटेबल सलाद के साथ मिलाकर सर्व कर सकते हैं। यह आपके मेन कोर्स का एक बेहतरीन साइडर बना सकता है।

ब्रोकली करी

अगर आप इसे अपने मेन कोर्स के रूप में लेना चाहते हैं, तो ब्रोकली करी बना सकती हैं। ब्रोकली करी बनाने के लिए ठीक अन्य सब्जियों के करी की तरह टमाटर, प्याज और कुछ मसालों का प्रयोग करें। इसके साथ ही इसे हेल्दी रखने के लिए इसमें कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करें। इस तरह यह आपकी डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगा।

ब्रोकली और चिकन फ्राई Benefits Of Broccoli

चिकन और ब्रोकली एक साथ मिलकर पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर प्रदान करते हैं। आप ब्रोकली और चिकन के साथ तरह तरह के डिशेज बना सकती हैं। इसे हेल्दी रखने के लिए फ्राई करते वक़्त कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करें। इसे फ्राई करने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं फिर जीरा और काली मिर्च पाउडर को स्प्रिंकल करें।

Read More:- Exercise For Dark Circles: बहुत हुआ महंगी से महंगी क्रीम का इस्तेमाल, अब डार्क सर्कल कम करने के लिए रोजाना करें ये फेशियल एक्सरसाइज

बेक्ड और स्टीम ब्रोकली Benefits Of Broccoli

ब्रोकली खाने का सबसे अच्छा तरीका है इसे बेक या फिर स्टीम करके खाया जाए। इसे इस तरह खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को पूरी तरह प्राप्त होते हैं। बेक्ड और स्टीम ब्रोकली के ऊपर काला नमक और काली मिर्च पाउडर से स्प्रिंकल करें।

ब्रोकली सूप Benefits Of Broccoli

ब्रोकली सूप ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल करने का एक सबसे हेल्दी तरीका हो सकता है। बोईल्ड या स्टीम ब्रोकली की प्यूरी तैयार करें। अब इसमें अपने अनुसार अन्य सब्जियां एवं चिकन को ऐड कर सकती हैं। वहीं स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर और पानी डालकर थोड़ी देर बॉईल होने दें। यदि आप चाहें तो इसमें ऊपर से चीज भी ऐड कर सकती हैं।

ब्रोकली खाने से भरपूर मिलेंगे ये 4 विटामिन Benefits Of Broccoli

ब्रोकली काफी पौष्टिक खाद्य पदार्थ है। इस ग्रीन वेजिटेबल में आपकी जरूरत से भी ज्यादा विटामिन सी और विटामि-के होता है। इनके साथ आंखों के लिए फायदेमंद विटामिन ए और खून की पूर्ति करने वाला विटामिन बी9 (फोलेट) होता है। ब्रोकली के अंदर विटामिन के साथ दूसरे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। यह अकेला फूड प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम देता है। ध्यान रखें कि पूरे तरीके से हेल्दी बनने के लिए शरीर में किसी भी न्यूट्रिएंट की कमी नहीं होनी चाहिए।

ब्रोकली खाने के फायदे Benefits Of Broccoli

वेट लॉस

ब्रोकली को वजन घटाने के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। ब्रोकली में मौजूद फाइबर और पोटैशि‍यम के गुण वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

आंखों के लिए फायदेमंद Benefits Of Broccoli

आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। ब्रोकली में पाए जाने वाले विटामिन्स आंखों को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।

हड्डियों को रखे मजबूत

ब्रोकली को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं। ब्रोकली को डाइट में शामिल कर हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है।

पाचन रखे दुरुस्त Benefits Of Broccoli

ब्रोकली में विटामिन ए और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप पाचन की समस्या से परेशान हैं तो ब्रोकली को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button