पर्यटन

Famous Temples In South India: दक्षिण भारत के इन खास और भव्य मंदिरों में एक बार जरूर करें दर्शन, रोजाना लगता है भक्तों का तांता, वापस आने का नहीं करेगा मन

Famous Temples In South India: अगर आप भी कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो दक्षिण भारत के इन फेमस मंदिरों में दर्शन करने जा सकते हैं। यहां जाने के बाद आपका वापस आने का दिल नहीं करेगा।

Famous Temples In South India: ये हैं दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिर, एक बार जरूर करें दर्शन

स्वर्ग कैसा होता है ये किसी को पता नहीं है, लेकिन वो कहते हैं न जहां मन और आत्मा को शान्ति मिले वो जगह स्वर्ग से कम नहीं हो सकती है। भारत में यदि आपको स्वर्ग का अनुभव करना है तो इन मंदिरों में दर्शन करने जरूर जाइए। दक्षिण भारत शानदार स्मारकों का स्वर्ग है, जो सदियों से राजसी ढंग से खड़े हैं। इन स्मारकों की वास्तुकला बेहद खूबसूरत और भव्य है। द्रविड़ वास्तुकला से लेकर विजयनगर शैली की वास्तुकला तक, चालुक्यों के विस्तृत स्तंभों से लेकर कृष्णदेवराय द्वारा की गई सूक्ष्म पत्थर की नक्काशी तक, प्रत्येक स्मारक की अपनी अलग कहानी है। दक्षिण भारत देश का एक ऐसा हिस्सा भी है, जो विश्व प्रसिद्ध मंदिर, धार्मिक और तीर्थ स्थलों से भरा हुआ है। देश के इस हिस्से में एक से बढ़कर एक भव्य, पवित्र और आकर्षित मंदिर देखने को मिलते हैं। तो आइए उन मंदिरों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

ये हैं दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिर

तिरुपति तिरुमला मंदिर, आंध्र प्रदेश

दक्षिण भारत का सबसे लोकप्रिय और फेमस भगवान विष्णु का तिरुपति तिरुमला मंदिर, जो आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर में स्थित है। जो भी व्यक्ति दक्षिण भारत की तरफ आता है वह इस मंदिर में भगवान के दर्शन किए बिना नहीं जाता है। भारत ही नहीं यहां विदेश से भी कई तीर्थ यात्री दर्शन करने आते हैं।

रामेश्वरम मंदिर, तमिलनाडु Famous Temples In South India

तमिलनाडु में बसा रामेश्वरम मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। साउथ दक्षिण में पड़ने वाला यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। यही नहीं यह मंदिर राम सेतु के पास में बना हुआ है। इस वजह से यहां का नजारा वाकई देखने लायक होता है। जो काफी खूबसूरत भी होता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान राम ने ही यहां शिवलिंग की स्थापना की थी।

Read More:- Hill Stations Near Delhi: कम बजट में दिल्ली के आसपास इन जगहों की करें सैर, गर्मी से मिलगी राहत, मूड भी हो जाएगा एकदम फ्रेश

विरुपाक्ष मंदिर, कर्नाटक Famous Temples In South India

दक्षिण भारत का विरुपाक्ष मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। जो कि कर्नाटक में है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए भारत समेत कई देशों से लोग यहां आते हैं। यह मंदिर विजयनगर साम्राज्य के वक्त का बना हुआ है। इसकी नक्काशी देख कर सभी लोग हैरान हो जाते हैं। आप इन सभी मंदिरों में दर्शन करने के लिए अपने परिवार वालों के साथ आ सकते हैं।

बृहदेश्वर, तंजावुर, तमिलनाडु Famous Temples In South India

बृहदेश्वर मंदिर, जिसे बड़े मंदिर के रूप में भी जाना जाता है, भारत के तमिलनाडु के तंजावुर में स्थित एक भव्य हिंदू मंदिर है। राजा राज चोल द्वारा 11 वीं शताब्दी की शुरुआत में निर्मित, बृहदेश्वर मंदिर एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और द्रविड़ वास्तुकला का एक प्रमुख उदाहरण है। मंदिर अपने भव्य पैमाने और जटिल विवरण के लिए प्रसिद्ध है। विमान (मंदिर टॉवर) भारत में सबसे ऊंचे में से एक है, जो लगभग 66 मीटर (216 फीट) पर है।

अय्यप्पा का सबरीमाला मंदिर, केरल Famous Temples In South India

इसके अलावा भगवान अय्यप्पा का सबरीमाला मंदिर भी तीर्थ यात्रियों के बीच में काफी लोकप्रिय है। यह मंदिर भगवान अय्यप्पा को समर्पित है। इस मंदिर को केरल के फेमस मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर के आसपास आपको और भी कई सारे मंदिर देखने को मिलेंगे। यहां का नजारा आपके दिल को छू जाएगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

मीनाक्षी अम्मन मंदिर, मदुरै Famous Temples In South India

अगर आप साउथ इंडिया की साइड जा रहे हैं, तो मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। यह दक्षिण भारत का सबसे लोकप्रिय मंदिर माना जाता है। यहां पर आए दिन भारत के सभी हिस्सों से लोग दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर को दक्षिण भारत के सबसे बड़े मंदिर में से एक माना जाता है।

मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर, आंध्र प्रदेश Famous Temples In South India

मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर आंध्र प्रदेश राज्य के श्रीशैलम में स्थित है। इसलिए मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर जिसे कई लोग श्रीशैलम मंदिर के नाम से भी जानते हैं। यह एक हिन्दू मंदिर है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। कृष्णा नदी के दक्षिणी तट स्थित मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर की पौराणिक कथा और वास्तुकला इसे भव्य बनाने में सहायता प्रदान करती है। यहां हर दिन भक्तों भी भीड़ मौजूद हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button