भारत

Landslide In Vaishno Devi Track: वैष्णो देवी यात्रा पैदल मार्ग पर भूस्खलन, मलबे में दबकर दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल, राहत व बचाव कार्य जारी

Landslide In Vaishno Devi Track: जम्मू-कश्मीर के श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। पंछी हेलीपैड के पास भूस्खलन हुआ है। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल है।

Landslide In Vaishno Devi Track: मौसम खराब होने की वजह से हुआ हादसा, लोगों से सतर्क रहने की अपील

जम्मू-कश्मीर के श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। पंछी हेलीपैड के पास भूस्खलन हुआ है। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया है। हालांकि यात्रा पर रोक नहीं लगाई गई है। दूसरे रूट से यात्रा जारी है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने पुष्टि की है कि मंदिर के रास्ते पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटना हुई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि लैंडस्लाइड के बाद पैदल मार्ग पर बना टिनशेड टूट गया। रियासी के जिला आयुक्त ने मौत की पुष्टि की है। घायलों को इलाज के लिए कटरा के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर लाया गया।

इस घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब दो बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपरी लोहे की संरचना का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। Landslide In Vaishno Devi भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों की स्थिति कैसी है, इस पर फिलहाल अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मृतकों की हुई पहचान Landslide In Vaishno Devi Track

हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान ज्ञानपुर गली नंबर-2 गुरदासपुर निवासी सुदर्शन की पत्नी सपना और यूपी के कानपुर की रहने वाली नेहा के रूप में हुई है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण हिमकोटि मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। पुराने सांझीछत मार्ग से यात्रा जारी है। इससे पहले 15 अगस्त को दक्षिणी देवरी के पास श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हुआ था, जिससे तीर्थयात्रियों के लिए पवित्र मंदिर की यात्रा अस्थायी रूप से बाधित हो गई थी।

Read More:- Ganesh Chaturthi Special Modak: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को 10 दिनों तक भोग में लगाएं अलग अलग तरह के मोदक, प्रसन्न हो जाएंगे गजानन

मौसम खराब होने की वजह से हुआ हादसा Landslide In Vaishno Devi Track

यह घटना क्षेत्र में भारी वर्षा के बीच घटी थी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने की वजह से भूस्खलन हुआ है। मौसम विभाग ने अगले करीब दो हफ्ते तक क्षेत्र में बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। राहत की बात रही है कि घटना के वक्त रास्ते पर श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं थी। जिस रास्ते पर भूस्खलन की घटना हुई है फिलहाल उस रास्ते पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है।

इस साल 6707604 लोगों ने की वैष्णो देवी की यात्रा Landslide In Vaishno Devi Track

आपको बता दें कि सालों साल वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देश भर से श्रद्धालु आते हैं। नवरात्रि के मौके पर यहां भीड़ बढ़ जाती है। सालों भर यहां आने वाले श्रद्धालुओं का यहां की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान माना जाता है। हालांकि, बारिश के समय यात्रा के मार्ग में फिसलन की वजह से चढ़ाई मुश्किल हो जाती है। ऐसे में श्रद्धालु यहां आने से बचते हैं। इस साल 6707604 लोगों ने वैष्णो देवी की यात्रा की है। जिसमें 332,578 लोगों ने हेलिकॉप्टर से यात्रा की है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

उपराज्यपाल ने की शांति, समृद्धि और प्रगति की प्रार्थना Landslide In Vaishno Devi Track

इस घटना के बीच, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। उपराज्यपाल ने मुख्य भवन में एक नई ‘यज्ञशाला’ का उद्घाटन भी किया था। आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, उपराज्यपाल श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने मंदिर में पूजा करते समय जम्मू-कश्मीर की शांति, समृद्धि और प्रगति की प्रार्थना की।

यात्रियों से सतर्क रहने की अपील Landslide In Vaishno Devi Track

इधर हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सतर्क रहने और रास्ते की स्थिति को देखते हुए आगे बढ़ने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन की वजह से रास्ते पर मौजूद मलबे को साफ किया जा रहा है। मलबा हटाने के बाद एक बार निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद रास्ते को खोलने पर फैसला लिया जाएगा। तब तक सभी श्रद्धालु सतर्क रहें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button