धार्मिक

Aja Ekadashi 2024 Upay: अजा एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय, मनचाही इच्छा होगी पूरी, मिलेगा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद

Aja Ekadashi 2024 Upay: अजा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा और व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है। अजा एकादशी के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें करने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

Aja Ekadashi 2024 Upay: आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए अजा एकादशी पर करें ये उपाय

प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन अजा एकादशी का व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में अजा एकादशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण है। अजा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा और व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है। Aja Ekadashi 2024 Upay धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से सभी पाप खत्म हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत करने से जीवन में समृद्धि और खुशियां आती हैं। आपको बता दें, अजा एकादशी के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें करने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में उन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

अजा एकादशी पर करें ये उपाय

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए उपाय Aja Ekadashi 2024 Upay

अगर आपको बार-बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, तो अजा एकादशी के दिनन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना जरूर करें। साथ ही भगवान विष्णु को उनके प्रिय चीजों का भोग अवश्य लगाएं। इससे सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल जाता है।

Read More:- Somwati Amavasya Daan 2024: दो दिन पड़ेगा सोमवती अमावस्या, पितरों को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का करें दान, जीवन में आ रही बाधाएं होंगी दूर

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपाय Aja Ekadashi 2024 Upay

वैवाहिक जीवन सुखमय बनाने के लिए अजा एकादशी के दिन तुलसी पौधे की पूजा-अर्चना करना उत्तम फलदायी माना जाता है। आपको बता दें कि तुलसी पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इस उपाय को करने से व्यक्ति से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। साथ ही रिश्ते भी मजबूत होते हैं।

मनचाहा नौकरी के लिए करें उपाय Aja Ekadashi 2024 Upay

मनचाहा नौकरी पाने के लिए अजा एकादशी के दिन पूजा के दौरान एक सिक्के पर रोली, अक्षत और फूल चढ़ाएं। इसके बाद उसे लाल कपड़े में बांधकर घर या ऑफिस में रख दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनने लग जाते हैं और मनचाहे फल की भी प्राप्ति होती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

हर कार्य में सफलता के लिए उपाय Aja Ekadashi 2024 Upay

सनातन धर्म में अन्न और वस्त्र का दान करना शुभ माना गया है। अजा एकादशी के दिन भी आपको जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

संतान सुख प्राप्ति के लिए उपाय Aja Ekadashi 2024 Upay

अगर किसी दंपत्ति को संतान नहीं है, तो अजा एकादशी के दिन दंपत्ति संतान गोपाल मंत्र का जाप विशेष रूप से करें। इससे संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः’

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button