लाइफस्टाइल

Vastu Tips For Mirror: बेडरूम में शीशा लगाना सही या गलत? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips For Mirror: घर में किसी चीज को रखने के लिए वास्तु शास्त्र में इसके नियम बताए गए हैं। अगर घर में मौजूद वस्तुएं सही स्थान पर वास्तु के अनुरूप रहें तो ये शुभ परिणाम देती हैं। वहीं इसी के विपरीत अगर चीजें सही नियम या यूं कहें कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से न हों तो ये दोष उत्पन्न कर सकती हैं।

Vastu Tips For Mirror: शीशा वाली अलमारी रखनी चाहिए या नहीं?

घर में किसी चीज को रखने के लिए वास्तु शास्त्र में इसके नियम बताए गए हैं। अगर घर में मौजूद वस्तुएं सही स्थान पर वास्तु के अनुरूप रहें तो ये शुभ परिणाम देती हैं। वहीं इसी के विपरीत अगर चीजें सही नियम या यूं कहें कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से न हों तो ये दोष उत्पन्न कर सकती हैं। Vastu Tips For Mirror कुछ घरों में आपने बेड के सामने शीशे लगे देखे होंगे, ऐसा करना वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है या इसके परिणाम अशुभ आते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

आज हम बात करेंगे बेड रूम में शीशा लगाने के बारे में। बेडरूम में आप वैसे तो कहीं भी शीशा लगा सकते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार बेड के ठीक सामने शीशा नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, अगर बेड के ठीक सामने शीशा लगा होगा तो सबसे पहले सुबह उठने पर आपको वही दिखेगा जो कि अशुभ है। Vastu Tips For Mirror कहते हैं सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों में भगवान का स्मरण करना चाहिए, इसलिए बेड के सामने शीशा न लगाएं।

पति पत्नी के रिश्ते में आने लगती है खटास Vastu Tips For Mirror

इसके अलावा ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते में भी समस्याएं आने लगती हैं और साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं। लेकिन अगर आपके बेडरूम में लगा वह शीशा फिक्स है और आप उसे हटा नहीं सकते तो उस पर रात को सोने से पहले ही कपड़े से ढक दें। एक बात और कि आप बेड के सामने वाली जगह, यानि वह दिशा जो आपको उठते ही सबसे पहले दिखाती है, उसे छोड़कर आप बेडरूम की किसी भी दिशा में शीशा लगा सकते हैं।

Read More:- Vastu Tips: कॉर्नर साइड में है आपका मकान तो हो सकता है वास्तु दोष, बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें इसके असरदार उपाय

शीशा वाली अलमारी रखनी चाहिए या नहीं? Vastu Tips For Mirror

आजकल फैशन के दौर में ऐसी आलमारियां आ रही हैं जिनके दरवाजे पर बाहर की तरफ से शीशा लगा होता है, लेकिन वास्तु नियम के अनुसार यह बिल्कुल ठीक नहीं है। क्योंकि नियम के अनुसार अलमारी रखने की दिशा दक्षिण या पश्चिम है जबकि वास्तु के अनुसार शीशा लगाने के लिए पूर्व या उत्तर दिशा को अच्छा माना जाता है। अगर अलमारी के दरवाजे पर शीशा लगा होगा तो वह ठीक नहीं है। यह नकारात्मकता का प्रतीक है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है। आपकी आय में भी कमी आ सकती है।

पड़ता है राहु का खराब प्रभाव Vastu Tips For Mirror

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शीशे के सामने बेड होने पर राहु का खराब प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ने लगता है। जिससे तरक्की में बाधा आती है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके बेडरूम में बेड के सामने शीशा हो तो सोते समय इसे ढक दिया करें इससे आपका प्रतिविंब उसमें नहीं दिखाई देगी और उससे होने वाले बुरे प्रभाव से बच सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अचानक क्यों टूट जाता है शीशा Vastu Tips For Mirror

आपको जानकर हैरानी होगी कि जब कोई शीशा अचानक से टूट जाता है तो इसका मतलब है कि घर पर आई कोई बड़ी मुसीबत इस शीशे पर टल गई है। इसलिए इसे बिना देर किए ही घर से बाहर फेंक देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण, पश्चिम दिशा और आग्नेय, वायव्य एवं नैऋत्य कोण की दीवार पर शीशा लगाना चाहिए। अगर आपके घर या ऑफिस की इन दिशाओं में आईना लगा हुआ है तो उसे तुरंत ही वहां से हटा दें, क्योंकि यह अशुभ होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button