विदेश

Brazil Plane Crash: ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, 62 लोगों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, सभी की मौत, एक की बच गई जान, आखिर कैसे?

Brazil Plane Crash: ब्राजील में एक बड़ा विमान हादसा देखने को मिला है। यहां साओ पाउलो के बाहरी इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 62 लोग सवार थे। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील की नागरिक सुरक्षा ने इसकी पुष्टि की है।

Brazil Plane Crash: रिहायशी इलाके में गिरा प्लेन, एक शख्स की ऐसे बची जान

ब्राजील में एक बड़ा विमान हादसा देखने को मिला है। यहां साओ पाउलो के बाहरी इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 62 लोग सवार थे। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील की नागरिक सुरक्षा ने इसकी पुष्टि की है। यह भी कहा जा रहा है कि विमान क्रैश होने के कारण कई घरों को नुकसान हुआ है। Brazil Plane Crash ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने कहा है कि ऐसा लगता है कि दुर्घटना में सभी यात्रियों की मौत हो गई है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियों में लोगों से एक मिनट का मौन रखने को कहा है। लेकिन इसी बीच ये भी खबर आ रही है कि एक की जान बच गई है। जिसे लोग चमत्कार मान रहे हैं।

राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने एक्स पर कहा, ”मैं चाहूंगा कि हर कोई खड़ा हो ताकि हम एक मिनट का मौन रख सकें क्योंकि साउ पाउलो के विन्हेडो शहर में एक विमान क्रैश हो गया है। इस विमान में 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इनमें से सभी मारे गए।’ Brazil Plane Crash प्लेन हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि प्लेन हवा में किसी कागज की तरह घूमते हुए गिर रहा है। जमीन पर इसके गिरने के बाद एक गाढ़ा काला धुआं आसमान में उठता हुआ दिखता है, जो दिखाता है कि हवाई जहाज के गिरते ही आग लग गई।

रिहायशी इलाके में गिरा प्लेन Brazil Plane Crash

जिस जगह प्लेन गिरा है वह एक रिहायशी इलाका लग रहा है। प्लेन एक पेड़ के करीब गिरा। प्लेन के गिरते ही वहां भी आग लग गई है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक यह एयरलाइन वोपास लिन्हास एरियास की ओर से संचालित किया जा रहा ATR-72 प्लेन था। यह विमान पराना राज्य के कास्कावेल से साओ पाउलो के गुआरुल्होस जा रहा था। साओ पाउलो फायर ब्रिगेड ने सोशल मीडिया पर विमान हादसे की पुष्टि की। साथ ही कहा कि उसने सात दल दुर्घटना वाली जगह पर भेजे हैं।

Read More:- Weather Update Today: पहाड़ों पर हो रही जमकर बारिश, आज से पूरे हफ्ते 24 राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

एक शख्स की ऐसे बची जान Brazil Plane Crash

इस हादसे के बाद एक शख्स का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका नाम एड्रियानो असिस है। वो रियो डि जेनेरो के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें भी इसी फ्लाइट में जाना था लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पहुंचने में देर हो गई थी और वो समय से बोर्डिंग नहीं कर पाए। उनके लेट होने की वजह से एयरलाइन के अधिकारी ने उन्हें फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया और उन्होंने अधिकारी से बहस भी की।

शख्स ने अधिकारियों को कहा शुक्रिया Brazil Plane Crash

शख्स ने लगातार कहा कि उन्हें फ्लाइट में जाने दिया जाए, लेकिन अधिकारी ने उन्हें फ्लाइट में नहीं बैठने दिया। शख्स ने बताया कि बाद में उन्होंने अधिकारी को गले भी लगाया क्योंकि वो सिर्फ अपना काम कर रहा था। जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया तो शख्स ने कहा कि मैं उस अधिकारी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिसने मेरी जान बचा ली। अगर वो मुझे फ्लाइट में जाने से नहीं रोकता तो आज मैं यहां नहीं होता।

दो मिनट में 4000 फीट नीचे आया प्लेन Brazil Plane Crash

फ्लाइट रडार वेबसाइट के मुताबिक विमान 17000 फुट की उंचाई पर था। दो मिनट के अंदर यह 4000 फुट नीचे गिरा और इसके बाद उसका जीपीएस सिग्नल नक्शे पर नहीं दिखाई दिया। कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं। उनमें आग की लपटें और धुआं दिखाई दे रहा है और इसके करीब में ही एक घर है। एक अन्य वीडियो में दुर्घटना वाली जगह पर शवों को देखा जा सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button