विदेश
पाकिस्तान हमें मूर्ख समझता है : अमेरिका
![पाकिस्तान हमें मूर्ख समझता है : अमेरिका](https://hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2016/07/989b9b58b91594765d9e7abc16e9b27e_w600_h400_cp.jpg)
अमेरिकी कांग्रेस में पाकिस्तान को खूब खरी-खोटी सुनाई गई है। अमेरिकी सांसदों और विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान उन्हें मुर्ख समझ रहा है। वहीं उन्होंने पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद में कटौती करने और पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देश के तौर पर सूचीबद्ध करने की अपील की।
अमेरिकी विशेषज्ञों का कहना है कि आंतकवादी तत्वों को समर्थन देने वाला और चीजों को जोड़-तोड़ कर पेश करने वाला यह देश अमेरीका को मूर्ख समझता है।
सदन की विदेश मामलों की समिति की एशिया और प्रशांत उपसमिति के अध्यक्ष मैट सैल्मन ने कहा, “वह हमें मूर्ख बना रहे हैं। वे हमें मूर्ख समझते हैं। उन्हें मदद करना माफिया को धन देने की तरह है।”