भारत

Hindi News Today: पीएम नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से की मुलाकात- टेंशन में अमेरिका, आज रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी, पढ़ें आज की अन्य बड़ी खबरें…

Hindi News Today: इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। पीएम मोदी का रूस जाना और पुतिन से मिलना अमेरिका की अब एक चिंता बढ़ा रहा है। पीएम मोदी की पुतिन के साथ हुई अनौपचारिक बैठक के कुछ ही देर बाद अमेरिका ने सोमवार को एक बयान दिया।

Hindi News Today: पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप के पति का निधन, मुंबई में बारिश से कोई राहत नहीं, स्कूल कॉलेज बंद

इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। पीएम मोदी का रूस जाना और पुतिन से मिलना अमेरिका की अब एक चिंता बढ़ा रहा है। पीएम मोदी की पुतिन के साथ हुई अनौपचारिक बैठक के कुछ ही देर बाद अमेरिका ने सोमवार को एक बयान दिया। दरअसल, अमेरिका ने सोमवार को यूक्रेन पर मॉस्को के आक्रमण के बीच भारत के साथ रूस के संबंधों को लेकर चिंता जताई है। Hindi News Today समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक प्रेस ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी के पब्लिक रिमार्क को देखूंगा कि उन्होंने क्या कहा, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, हमने रूस के साथ उनके संबंधों के बारे में अपनी चिंताओं को भारत के समक्ष स्पष्ट कर दिया है।’ Hindi News Today इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने रूसी सेना में भारतीयों के फंसे होने का मुद्दा उठाया। वहीं रूस ने रूसी सेना में कार्यरत सभी भारतीयों को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि कई भारतीयों को धोखा देकर रूसी सेना में भर्ती करने का खुलासा हुआ था। दर्जनों भारतीय रूसी सेना में फंसे हैं और कई भारतीय रूस-यूक्रेन युद्ध में मोर्चे पर तैनात हैं।

कठुआ में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी, पांच सेना हो गए थे शहीद Hindi News Today

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के माछेदी इलाके में कल यानी सोमवार को आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था। जिसमें पांच जवानों की जान चली गई। मंगलवार की सुबह माछेदी इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार के बदनोटा गांव में हुई, जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे। उसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी कर ग्रेनेड से हमला किया था। आंतकियों द्वारा किए गए हमले में सेना के पांच बलिदान हो गए। Hindi News Today यह घटना लोहाई मल्हार के बदनोटा गांव के पास माछेड़ी-किंडली-मल्हार मार्ग पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद के मुखौटा संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली। सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सेना के दो वाहन क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। जैसे ही सेना के जवान अपनी वाहन वहां से गुजारे आतंकियों ने हमला कर दिया।

Read More:- Pakistan News: बेटी के इलाज को नहीं थे पैसे, पिता ने 15 दिन की नवजात को जिंदा दफनाया, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान के थारूशाह का मामला

मुंबई में बारिश से कोई राहत नहीं, स्कूल कॉलेज बंद Hindi News Today

भारी बारिश के कारण भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई सोमवार को थम सी गई। यहां इस बारिश से जल्द राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज भी महाराष्ट्र की राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसी अलर्ट के चलते मुंबई, ठाणे, पुणे, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग के साथ-साथ पनवेल के ग्रामीण हिस्सों में मंगलवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह आदेश सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ जूनियर और सीनियर कॉलेजों के लिए है। Hindi News Today मुंबई के लोग सोच रहे थे कि सोमवार के बाद उनको राहत मिल सकती है। मगर बारिश के चलते आज की सुबह भी मायूसी में बदल गई। यहां लगातार हो रही बारिश ने शहर और उपनगरों में तबाही मचा दी है। उपनगरीय रेल सेवाएं और हवाई यातायात ठप हो गया है। यहां शॉर्ट-सर्किट से जलने के कारण एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। लोगों को जलभराव वाली सड़कों से गुजरना पड़ा।

आज रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी Hindi News Today

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद आज यानी कि 9 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर रहेंगे। वह यहां पर पार्टी नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिलेंगे। राहुल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। बताया जा रहा है कि इस दौरान राहुल गांधी विकास योजनाओं की जानकारी भी लेंगे। जिसको लेकर जिले के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। Hindi News Today आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजों में रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों पर सफलता मिलने के बाद राहुल गांधी 10 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ क्षेत्र का दौरा किया था। इसके बाद ही उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का ऐलान किया था।

We’re now on WhatsApp. Click to join

पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप के पति का निधन Hindi News Today

पद्म भूषण से सम्मानित पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का निधन हो गया है। उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, वे कोलकाता में अपने घर पर टीवी देख रहे थे। तभी अचानक से उन्हें बेचैनी और घबराहट महसूस हुई। जानी चाको उत्थुप की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उनके परिवार वालों उन्हें पास के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि जानी 78 वर्ष के थे। उनके निधन से परिवार सहित म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। Hindi News Today आज मंगलवार यानी 9 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप चाय बागान क्षेत्र से जुड़े थे। जानी अपने पीछे अपनी पत्नी ऊषा, बेटी अंजलि और एक बेटा सनी को छोड़ गए हैं। आपको बता दें कि जानी चाको ऊषा उत्थुप के दूसरे पति थे। ऊषा ने अपनी लाइफ में दो बार शादी रचाई थी। उनकी पहली शादी रामू अय्यर से हुई थी। हालांकि, ये शादी पांच साल के बाद टूट गई थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button