लाइफस्टाइल

Monsoon Travel Tips: मॉनसून में इन जगहों पर जाने से करें परहेज? नहीं तो हो सकती है भारी परेशानी

मॉनसून के दौरान अगर आपका कहीं घूमने का मन कर रहा है तो लिस्ट में इन जगहों को भूल से भी न शामिल करिएगा। क्योंकि यहां जाना आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है

Monsoon Travel Tips: मॉनसून में हिल स्टेशन्स पर जाना खतरों से खाली नहीं, बारिश में इन जगहों को करें न


Monsoon Travel Tips: मॉनसून का सीजन आते ही कुछ लोग बहुत लेजी हो जाते हैं और उन्हें अपने घर से निकलना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। इसके विपरीत कई ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें बारिश के मौसम में दुनिया एक्सप्लोर करने का मन करने लगता है। बारिश कई जगहों की खूबसूरती बढ़ा देती है। खासतौर से हिल स्टेशन्स (Hill Stations) की। अगर आप बारिश के दौरान किसी हिल स्टेशन (Hill Station During Monsoon) घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को लिस्ट में भूल से भी शामिल न करिएगा। क्योंकि यहा घूमना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

उत्तराखंड

गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर लोग पहाड़ों की तरफ भागते हैं और जब मौसम मानसून का हो, तो हर कोई हिल स्टेशन की ओर जाने के लिए बेताब रहता है। पहाडों की बात आई है, तो सबसे पहले हम उत्तराखंड जैसी खूबसूरत जगह के बारे में बात करेंगे। दिल्ली से उत्तराखंड का सफर आप कुछ ही घंटों में पूरा कर सकते हैं। हालांकि कई बसें, ट्रेन और कैब की भी सुविधाएं मौजूद हैं, जो आपको दिल्ली से उत्तराखंड ले जाती हैं। बस आपको इस बात का ध्यान देना है कि मानसून के मौसम में उत्तराखंड की कई जगहों में लगातार बारिश होती रहती है, जिसकी वजह से सड़के फिसलन भरी हो जाती हैं। ऐसी जगहों पर इस मौसम में गाड़ी चलाना या घूमना खतरे से खाली नहीं है।

हिमाचल प्रदेश

उत्तराखंड की तरह ही हिमाचल में भी कई फेमस हिल स्टेशन हैं, जहां लोगों की भीड़ सबसे ज्यादा गर्मियों के मौसम में देखी जाती है। आप दिल्ली से हिमाचल कई सुविधाओं की मदद से जा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि आप हिमाचल घूमने की प्लानिंग बारिश के मौसम से पहले या बाद में ही बनाएं। दरअसल, हिल स्टेशन होने की वजह से यहां ऐसी कई जगह हैं, जहां बारिश के दौरान चट्टानों से पत्थर गिरना, बाढ़ या फिर भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।

केरल

बारिश के मौसम में केरल और भी हरा-भरा और खूबसूरत दिखने लगता है। यहां के शानदार नजारों को देखने के लिए लोग यहां दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं। लेकिन आपकी जानकारी हम आपको बता दें कि बारिश के मौसम में यहां का नजारा बेहद डरावना हो जाता है। केरल की कई जगहों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है और तो और यहां आप तीन से चार दिन लगातार बारिश होते हुए देख सकते हैं। इसलिए अगर आप केरल में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सितंबर से मार्च के बीच में ही करें।

मुंबई

बारिश के मौसम में मुंबई पानी से लबालब भर जाता है। मानसून के मौसम में यहां की रौनक जैसे छिन सी जाती है और लोगों का तो बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। लगातार बारिश के कारण मुंबई की ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ जाती है। लगातार बारिश की वजह से लोग घरों में बंद हो जाते हैं। मानसून के मौसम में मुंबई घूमने के बारे में तो बिल्कुल भी न सोचें। हालांकि महाराष्ट्र में कई ऐसे हिल स्टेशन हैं, जैसे, भंडारदरा, अंबोली, महाबलेश्वर आदि, जहां आप बारिश के मौसम से पहले या बाद में घूम सकते हैं।

Read More: Rishikesh Trip: गर्मियों में ऋषिकेश घूमने का बना लीजिए प्लान, यहां आएंगा ज्यादा आंनद

सिक्किम

सिक्किम प्राकृतिक खूबसूरती से भरा हुआ है। दिल्ली से सिक्किम ट्रेन से जाने से आपको एक दिन का समय लग सकता है। इसलिए बस मानसून को छोड़कर बाकि के महीनों में सिक्किम घूमने के लिए जरूर जाएं, क्योंकि यहां बारिश के मौसम में हाल बेहद बुरा हो जाता है। बारिश के दौरान सड़कों पर गाड़ी चलाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए बारिश के मौसम में सिक्किम का ट्रिप प्लान बिल्कुल न करें।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button