मनोरंजन

#Candle4SSR: इन सितारों ने शुरू की सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की पहल: कहाँ तक पहुंची पूछताछ?

सुशांत की आखिरी फिल्म होगी आज रिलीज़: उनकी मौत की गुत्थी पर राज़ है कायम


अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई वाले घर में आत्महत्या कर ली थी उन्होंने आत्महत्या किस वजह से की ये बात अभी तक किसी को पता नहीं चल पाई। लेकिन अभी सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और उनके करीबी उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए कई तरह की कोशिश में लगे हुआ है। साथ ही उनके फैंस और उनके करीबी उनसे जुड़ी चीजों और यादों को सोशल मीडिया पर साझा कर उन्हें याद कर रहे है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए अभी कुछ बॉलीवुड कलाकार और उनके फैंस उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रदर्शन कर रहे है। वह सोशल मीडिया पर कैंडल और दीया जला कर प्रदर्शन कर रहे है।

सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाये के लिए उनके फैंस यूज़ कर रहे है #Candle4SSR

सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए उनके फैंस के साथ कुछ बॉलीवुड सितारे भी आगे आये है। बॉलीवुड कलाकार और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस कैंडल और दीया जला कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। साथ ही वो #Candle4SSR के जरिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर ही प्रदर्शन कर रहे है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी कैंडल जला कर सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी और सोशल मीडिया पर चल रहे ऑनलाइन प्रदर्शन का हिस्सा बनीं।

अंकिता लोखंडे भी बनीं ऑनलाइन प्रदर्शन का हिस्सा

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी ऑनलाइन प्रदर्शन में हिस्सा लिया। अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की।  जिसमे सामने भगवान रखे है और उनके सामने दीया जलाया हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने लिखा ‘उम्मीद, प्रार्थनाएं और शक्ति…. हमेशा मुस्कुराते रहो, जहां भी रहो।’ हालांकि, अंकिता लोखंडे ने पोस्ट शेयर करते हुए #Candle4SSR का इस्तेमाल नहीं किया।

और पढ़ें: मॉनसून का खूबसूरत मौसम संग ले आता है बीमारियां: कैसे करे अपना बचाव ?

मीरा चोपड़ा भी बनीं ऑनलाइन प्रदर्शन का हिस्सा

अभिनेत्री मीरा चोपड़ा भी सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए ऑनलाइन हो रहे प्रदर्शन #Candle4SSR  का हिस्सा का बनीं। इतना ही नहीं अभिनेता शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन भी ऑनलाइन हो रहे प्रदर्शन #Candle4SSR  का हिस्सा बनें। शेखर सुमन और उनके बेटे ने भी सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब तक हुए ये बड़े खुलासे

सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब तक हुए खुलासों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत साल 2019 के अक्टूबर में डीपडिप्रेशन के शिकार हुए थे जिसके लिए वो  मुंबई के एक हॉस्पिटल में तकरीबन एक हफ्ते के लिए एडमिट भी हुए थे। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत पिछले कुछ सालों में करीबन 5 अलग मनोचिकित्सक से मिल चुके थे। मुंबई पुलिस ने जब डॉक्टरों से भी पूछताछ  की। जिसके बाद डॉक्टर्स ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत को रिया चक्रवर्ती ने अपने एक दोस्त के रिकमेंडेशन पर मिलवाया था। सुशांत सिंह जब भी डॉक्टर्स के पास काउंसलिंग के लिए जाते, तो हमेशा  रिया चक्रवर्ती  उनके साथ होती थी। अभी मुंबई पुलिस से डॉक्टर्स  सुशांत की काउंसलिंग के दौरान तैयार किए गए उनके नोट्स, मेडिकल फाइल्स और इससे जुड़े अन्य शेयर की। जिससे मुंबई पुलिस को कई और  चीजों की जानकारी मिली परन्तु मुंबई पुलिस ने अभी तक वो जानकारी मीडिया से शेयर नहीं की।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button