Prateek Yadav Death News: मुलायम के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का अचानक निधन, जानें पूरी जानकारी
Prateek Yadav Death News: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया। जानें तबीयत बिगड़ने से लेकर पोस्टमार्टम तक क्या-क्या हुआ।
Prateek Yadav Death News: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, जानें पूरी टाइमलाइन
Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। महज 38 साल की उम्र में उनके अचानक निधन की खबर से उत्तर प्रदेश की राजनीति और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई। प्रतीक यादव, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से पल्मोनरी एम्बोलिज्म जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
Prateek Yadav Death Timeline: सुबह से पोस्टमार्टम तक क्या हुआ?
सुबह 5 बजे अचानक बिगड़ी तबीयत
परिवार से जुड़े सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5 बजे प्रतीक यादव की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी महसूस होने लगी। इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत डॉक्टरों से संपर्क किया गया।
डॉक्टरों की टीम पहुंची घर
स्थिति गंभीर होने पर सिविल अस्पताल प्रशासन को जानकारी दी गई। अस्पताल के डॉक्टर पहले उनके घर पहुंचे, जहां जांच के दौरान उनकी हालत बेहद नाजुक पाई गई। डॉक्टरों ने तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
सुबह 5:55 बजे अस्पताल पहुंचे
प्रतीक यादव को आनन-फानन में लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल रिकॉर्ड के मुताबिक उन्हें सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर इमरजेंसी वार्ड में लाया गया।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच शुरू की, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें “ब्रॉट डेड” घोषित कर दिया गया। यानी अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस और पोस्टमार्टम की कार्रवाई
मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।
सुबह 7:15 बजे अस्पताल से निकाला गया शव
सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सुबह करीब 7 बजकर 15 मिनट पर प्रतीक यादव का शव अस्पताल से बाहर निकाला गया। वहां बड़ी संख्या में समर्थक और परिवार के करीबी मौजूद थे।
KGMU में हुआ पोस्टमार्टम
करीब 15 मिनट बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए KGMU की मोर्चरी भेजा गया। सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना थी। सुबह 8:30 बजे डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे चली प्रक्रिया के बाद सुबह 9:45 बजे पोस्टमार्टम पूरा हुआ। इसके बाद शव परिवार को सौंपने की तैयारी शुरू की गई।
अपर्णा यादव पहुंचीं पोस्टमार्टम हाउस
प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। इस दौरान कई राजनीतिक नेता और परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। KGMU सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम टीम में KGMU और CMO कार्यालय के डॉक्टर शामिल थे। मामले की विस्तृत जांच के लिए विसरा भी सुरक्षित रखा गया है।
30 अप्रैल को भी बिगड़ी थी तबीयत
सूत्रों के मुताबिक 30 अप्रैल को भी प्रतीक यादव की तबीयत अचानक खराब हुई थी। उस समय उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से पल्मोनरी एम्बोलिज्म बीमारी से पीड़ित थे।
क्या होता है Pulmonary Embolism?
Pulmonary Embolism एक गंभीर बीमारी होती है जिसमें खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंस जाता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और मरीज को सांस लेने में परेशानी होने लगती है। समय पर इलाज न मिलने पर यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है।
Pulmonary Embolism के लक्षण:
- अचानक सांस फूलना
- सीने में दर्द
- बेचैनी और घबराहट
- ऑक्सीजन लेवल कम होना
- तेज धड़कन
राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
प्रतीक यादव के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक का माहौल है। कई नेताओं और सामाजिक हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया और परिवार को श्रद्धांजलि दी।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







