पॉलिटिक्स

Sidhu MooseWala Death: जानिए क्यों और किसलिए हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या

Sidhu MooseWala Death: सिद्धू मूसेवाला पर चली 30 राउंड की फायरिंग, मौके पर हुई मौत

Sidhu MooseWala Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आपको बताए वारादात में पंजाबी सिंगर के साथ दो और साथी जख्मी हो गए थे। सिद्धू मूसेवाला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पिछले दिनों पंजाबी सिंगर की सुरक्षा को हटा दिया था।

आपको बताए सिद्धू मूसेवाला के साथ ये गोलीबारी की घटना मानसा के गांव जवाहर के में हुई है। आपको बताए मूसेवाला अपने साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। इस दौरान काले रंग की गाड़ी में सवार कुछ हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। मूसेवाला पर 30 राउंड की फायरिंग हुई है। आपको बताए मूसेवाला को लगातार गैंगस्टर से धमकियां मिल रही थी।

गंभीर रूप से घायल सिद्धू मूसेवाला को मानसा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हमले में दो अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानलेवा हमले के समय सिद्धू मूसेवाला खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे।

सिद्धू मूसेवाला पर 30 राउंड की फायरिंग

सिद्धू मूसेवाला पर 29 मई (रविवार) को कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें मूसेवाला और उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत ही तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिद्धू मूसेवाला को मृत घोषित कर दिया। सिद्धू मूसेवाला और उनके साथियों पर 30 राउंड की फायरिंग की गई थी।

Read more: Atiq Ahmed Shot Dead: कैमरे के सामने अतीक और अशरफ की हुई हत्या, तीनों कातिल हिरासत में

गोल्डी बराड़ ने ली सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी

गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में गोल्डी बराड़ ले लिखा था, ‘आज मूसेवाला की पंजाब में हत्या कर दी गई। मैं, सचिन बिश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। यह हमारा काम है। मूसेवाला का नाम हमारे भाई विक्रमजीत सिंह मिदूखेरा और गुरलाल बराड़ की हत्या में सामने आया था। लेकिन पंजाब पुलिस ने मूसेवाला के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया। हमें यह भी पता चला कि सिद्धू मूसेवाला हमारे असोसिएट अंकित के एनकाउंटर में भी शामिल था। मूसेवाला हमारे खिलाफ काम कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने भी उसका नाम लिया था। लेकिन मूसेवाला ने अपनी पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल कर हर बार खुद को बचा लिया।

गैंगस्टर्स के निशाने पर थे सिद्धू मूसेवाला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूथ अकाली दल के नेता विक्रमजीत मिदूखेरा की 7 अगस्त 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप सिद्धू मूसेवाला पर लगा और कहा गया कि मूसेवाला ने इस हत्या को अंजाम देने की जिम्मेदारी अपने मैनेजर शगुनप्रीत सिंह को दी थी। शगुनप्रीत ने इस हत्या के लिए कथित तौर पर कौशल गैंग के लोगों को हायर किया था। इसके बाद से जहां शगुनप्रीत सिंह फरार हो गया। बाद में कौशल गैंग के मेंबर्स को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसी वक्त से सिद्धू मूसेवाला गोल्डी बराड़ा और बिश्वनोई गैंग के राडार पर थे।

सिद्धू मूसेवाला की घटाई गई थी सिक्यॉरिटी

जानकारी के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की सिक्यॉरिटी हटा ली गई थी। लेकिन ऐसा नहीं था। मूसेवाला की सिक्यॉरिटी कम की गई थी। उनके पास बुलेट प्रूफ गाड़ी से लेकर निजी सुरक्षाकर्मी और कमांडो भी थे। लेकिन वह हत्या वाले दिन यानी 29 मई को बिना बुलेट प्रूफ गाड़ी के निकले और निशाना बन गए। जिस वक्त मूसेवाला पर हमला हुआ, उस वक्त अपने दो साथियों के साथ गाड़ी में थे। तभी एक काले रंग की गाड़ी में सवार दो लोगों ने सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी थी।

कौन थे सिद्धू मूसेवाला

सिद्धू मूसेवाला का जन्म 17 जून 1993 में मनसा जिले के मूस गांव में हुआ था। मूसेवाला के पिता भोला सिंह पूर्व सेनाधिकारी हैं। वहीं, उनकी मां चरन कौर गांव की सरपंच हैं। सिद्धू मूसेवाला ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। इसके बाद वह कुछ वक्त कनाडा भी चले गए थे। वहीं, पंजाबी सिंगर का विवादों से भी नाता रहा है। साल 2019 में ‘जट्टी जियोने मोड़ दी बंदूक वारगी’ पर काफी विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button