Weather Update: 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80KM/H की तेज हवाओं की चेतावनी
Weather Update : IMD ने यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 80KM/H की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जानिए आपके राज्य का ताजा मौसम अपडेट।
Weather Update: 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80KM/H की तेज हवाओं की चेतावनी
Weather Update: देशभर में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 11 मई को लेकर बड़ा अपडेट जारी करते हुए यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी है। कई क्षेत्रों में 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी भारत के कई हिस्सों में वज्रपात और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्वी बिहार से लेकर झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ तक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले कुछ घंटों में मौसम तेजी से बदल सकता है। वहीं राजस्थान से पश्चिम बंगाल तक बने गर्त के कारण कई राज्यों में तेज बारिश और तूफान देखने को मिल सकता है।
Delhi Weather Update: राजधानी में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
दिल्ली-NCR में आज मौसम अचानक बदल सकता है। मौसम विभाग ने बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
-
अधिकतम तापमान: 36°C
-
न्यूनतम तापमान: 27°C
विशेषज्ञों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
Read More: Weather Update: 13 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में 11 से 13 मई के बीच मौसम खराब रहने की संभावना है। मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
लखनऊ का तापमान:
-
अधिकतम: 36°C
-
न्यूनतम: 26°C
Bihar Weather Update: वज्रपात और तेज बारिश का खतरा
बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज सहित कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।
पटना तापमान:
-
अधिकतम: 35°C
-
न्यूनतम: 25°C
70KM/H की रफ्तार से चल सकती है हवा
झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग और गुमला में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम संबंधी चेतावनी
मुख्य बिंदु
(i) उत्तर-पश्चिम भारत में अलग-अलग स्थानों पर 10-14 मई 2026 के दौरान गरज-चमक, बिजली तथा 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। साथ ही जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में 11 और 12 मई को तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 और… pic.twitter.com/CGLHMOYCeI
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 10, 2026
पहाड़ी राज्यों में येलो अलर्ट
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। नैनीताल, चमोली, शिमला, कुल्लू और कांगड़ा में मौसम खराब रह सकता है।
मनाली तापमान:
-
अधिकतम: 12°C
-
न्यूनतम: 3°C
Rajasthan और Punjab में भी बदलेगा मौसम
राजस्थान के जयपुर, अजमेर और बीकानेर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब के अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
जयपुर तापमान:
-
अधिकतम: 39°C
-
न्यूनतम: 28°C
MP और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का असर
मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और रीवा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुलवामा में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
IMD की लोगों को सलाह
-
खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें
-
बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान में न जाएं
-
पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें
-
मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखें
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com






