Met Gala 2026 rules: रेड कार्पेट के पीछे का सच, Met Gala के 6 सख्त नियम जो नहीं जानते होंगे आप
Met Gala 2026 rules, की चमक-दमक भले ही दुनिया को ग्लैमर से भर देती है, लेकिन इसके पीछे छुपे नियम किसी भी सेलेब्रिटी के लिए आसान नहीं होते। रेड कार्पेट पर स्टाइल और शोहरत दिखाने वाले सितारों
Met Gala 2026 rules : ग्लैमर के पीछे सख्ती! Met Gala के 6 अजीबोगरीब नियम जो सेलेब्स को करते हैं परेशान
Met Gala 2026 rules, की चमक-दमक भले ही दुनिया को ग्लैमर से भर देती है, लेकिन इसके पीछे छुपे नियम किसी भी सेलेब्रिटी के लिए आसान नहीं होते। रेड कार्पेट पर स्टाइल और शोहरत दिखाने वाले सितारों को अंदर जाते ही सख्त नियमों का पालन करना पड़ता है। इस साल भी कई ऐसे अजीबोगरीब नियम सामने आए हैं, जिन्होंने लोगों को चौंका दिया है।आइए जानते हैं ऐसे 6 नियम, जो सेलेब्रिटीज के लिए “मुसीबत” से कम नहीं
1. लहसुन-प्याज पूरी तरह बैन
Met Gala के खाने में सबसे चौंकाने वाला नियम है लहसुन और प्याज पर पूरी तरह बैन। इसका कारण है कि इनसे सांस में बदबू आ सकती है, जिससे बातचीत में असहजता हो सकती है।इतना ही नहीं, मेन्यू इस तरह डिजाइन किया जाता है कि कोई भी “मेस्सी” फूड न हो, जिससे महंगे आउटफिट खराब होने का खतरा रहे।
2. पार्टनर के साथ बैठना भी मना
आप सोचते होंगे कि सेलेब्रिटी अपने पार्टनर या स्पाउस के साथ बैठते होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। Met Gala में सीटिंग प्लान पहले से तय होता है और इसमें अक्सर कपल्स को अलग-अलग बैठाया जाता है। इसका मकसद होता है नए लोगों के बीच बातचीत और नेटवर्किंग बढ़ाना।
3. फोन और सेल्फी पर सख्त रोक
Met Gala के अंदर फोन इस्तेमाल करना लगभग बैन होता है। यानी—
- कोई सेल्फी नहीं
- कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं
इस नियम का मकसद है इवेंट की एक्सक्लूसिविटी बनाए रखना।
हालांकि, हर साल कुछ “बाथरूम सेल्फी” लीक हो ही जाती हैं, जो वायरल हो जाती हैं।
4. स्मोकिंग पूरी तरह बैन
Met Gala में स्मोकिंग करना सख्त मना है। यह नियम न सिर्फ फैशन बल्कि म्यूजियम की सुरक्षा और हेल्थ के लिए भी जरूरी है। अगर कोई सेलेब्रिटी इस नियम को तोड़ता है, तो उसे भविष्य में इनवाइट से भी बाहर किया जा सकता है।
5. 18 साल से कम उम्र वालों की एंट्री नहीं
इस इवेंट में सिर्फ 18 साल से ऊपर के लोग ही शामिल हो सकते हैं। यानी भले ही कोई स्टार किड कितना भी पॉपुलर क्यों न हो, अगर वह 18 से कम है तो उसे एंट्री नहीं मिलेगी।
Read More: Polythene Bag Reuse Ideas: घर की पॉलीथीन से बनाएं ये 8 काम की चीजें, देखकर रह जाएंगे हैरान
6. बिना इनवाइट और अप्रूवल के एंट्री नामुमकिन
Met Gala कोई ओपन इवेंट नहीं है। यहां आने के लिए सिर्फ पैसे होना काफी नहीं—
- आपको इनवाइट चाहिए
- और उस इनवाइट को भी अप्रूव किया जाता है
गेस्ट लिस्ट खुद Anna Wintour तय करती हैं, जो इस इवेंट को बेहद एक्सक्लूसिव बनाती है।
Read More: Window Heat Control Tips: कांच की खिड़की से आने वाली तेज धूप रोकने का आसान तरीका, कमरा रहेगा ठंडा
क्यों इतने सख्त हैं ये नियम?
Met Gala सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि एक हाई-प्रोफाइल फंडरेजर और फैशन इवेंट है, जहां हर चीज को “परफेक्ट” रखा जाता है।
- आउटफिट्स करोड़ों के होते हैं
- मेहमान दुनिया के सबसे बड़े सितारे होते हैं
- और हर मूवमेंट मीडिया की नजर में होता है
इसलिए छोटे-छोटे नियम भी बड़े मायने रखते हैं।
Met Gala 2026 जितना ग्लैमरस दिखता है, उतना ही सख्त और नियमों से भरा हुआ भी है। लहसुन-प्याज से लेकर बैठने की जगह तक, हर चीज पहले से तय होती है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







