मनोरंजन

Mardaani 3 Movie Review रानी मुखर्जी के करियर की एक और दमदार और यादगार फिल्म

सच्चाई, साहस और संवेदनशील विषय के साथ Mardaani 3 का असरदार सिनेमाई अनुभव

Mardaani 3: सच्चाई, साहस और सिस्टम से टकराती रानी मुखर्जी की दमदार वापसी

Mardaani 3: बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से पहले आई Mardaani फ्रेंचाइज़ी की दोनों फिल्में हिट साबित हुई थीं। टिकट खिड़की पर मिली जबरदस्त कामयाबी और क्रिटिक्स से मिली तारीफों ने बैनर और फिल्म की लीड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को इस सीरीज़ की तीसरी फिल्म Mardaani 3 बनाने के लिए प्रेरित किया। पिछले दिनों दिल्ली आई रानी ने एक सवाल के जवाब में बताया था कि उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करना कुछ ज्यादा ही पसंद है, तभी तो लंबे अरसे के बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ Mardaani 3 पर काम करने का फैसला किया। आज के दौर में जब तीन से साढ़े तीन घंटे की फिल्में रिकॉर्ड बिज़नेस कर रही हैं, ऐसे समय में करीब दो घंटे की इस फिल्म को हर तरफ से तारीफ मिल रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है इसकी कसी हुई स्क्रिप्ट और शुरुआत से अंत तक दर्शक को बांधे रखने वाली कहानी।

कहानी और विषयवस्तु

Mardaani 3
Mardaani 3

Mardaani 3 पिछली दोनों फिल्मों से कुछ अलग और नया एहसास देती है। यह फिल्म छोटी बच्चियों के खिलाफ हो रहे अपराध, उनकी सुरक्षा और पुलिस की एक साफ-सुथरी, बेदाग छवि को सामने रखती है। आमतौर पर हिंदी फिल्मों में पुलिस को विलेन के रूप में पेश किया जाता है, लेकिन यहां तस्वीर बिल्कुल अलग है। निर्देशक ने फिल्म की शुरुआत से ही माहौल को गंभीर रखा है, जो ऐसे संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म के लिए बेहद जरूरी भी है।

स्टोरी प्लॉट

एनआईए की अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) को एक हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग केस सौंपा जाता है। एक बड़े अधिकारी की बेटी और घर में काम करने वाली महिला की बेटी अचानक गायब हो जाती हैं। मामला इसलिए भी गंभीर हो जाता है क्योंकि अलग-अलग इलाकों से 8 से 13 साल की उम्र की 90 से ज्यादा लड़कियां पहले ही लापता हो चुकी होती हैं। जांच के दौरान शिवानी को पता चलता है कि इसके पीछे एक संगठित मानव तस्करी गिरोह का हाथ है। एक के बाद एक बड़े खुलासों के बाद शिवानी अपनी जांच का दायरा बढ़ाती है और कहानी ऐसे मोड़ पर पहुंच जाती है जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होती। इंटरवल के बाद फिल्म की रफ्तार इतनी तेज हो जाती है कि अगर एक पल के लिए भी नजर स्क्रीन से हटे, तो बहुत कुछ मिस हो सकता है।

Read More: Heteroflexibility: न पूरी तरह स्ट्रेट, न पूरी तरह गे, जानें Heteroflexibility क्या है?

अभिनय

रानी मुखर्जी (शिवानी शिवाजी रॉय)

Mardaani 3
Mardaani 3

Mardaani 3 पूरी तरह रानी के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन इस बार उनका रोल पिछली दोनों फिल्मों से कहीं ज्यादा गहराई और विस्तार लिए हुए है। इसी वजह से रानी ने शूटिंग शुरू होने से पहले करीब 20 दिन की वर्कशॉप भी की।

केस की जांच का तनाव हो या गुस्से से भरे दृश्य, रानी के फेस एक्सप्रेशन हर पल बदलते नजर आते हैं। एक पुलिस अधिकारी की थकान, उसकी इंसानियत और भीतर छिपी संवेदनशील भावनाओं को रानी ने बेहद प्रभावशाली ढंग से पेश किया है।

मल्लिका प्रसाद (अम्मा)

फिल्म में मल्लिका प्रसाद ने विलेन अम्मा के किरदार को पूरी शिद्दत के साथ निभाया है। उनके हर सीन में दम नजर आता है। रानी और मल्लिका के आमने-सामने के दृश्य फिल्म को और ज्यादा असरदार बना देते हैं।

जानकी बोड़ीवाला

शैतान और वश जैसी फिल्मों के बाद जानकी बोड़ीवाला इस फिल्म में शिवानी की टीम का हिस्सा बनी हैं। वह अपने हर सीन में पूरी तरह फिट नजर आती हैं और अपने किरदार को मजबूती देती हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों ने भी अपने-अपने रोल को अच्छे ढंग से निभाया है।

Read More: Hindi News Today UGC:शिक्षा नीति, रक्षा क्षेत्र और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव से जुड़ी आज की बड़ी खबरें

निर्देशन और तकनीकी पक्ष

Mardaani 3
Mardaani 3

निर्देशक अभिराज मीनावाला की फिल्म पर पकड़ साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहानी को कहीं भी भटकने नहीं दिया और फिल्म की रफ्तार को संतुलित रखा है। इंटरवल से पहले फिल्म थोड़ी धीमी जरूर लगती है, लेकिन इंटरवल के बाद कहानी पूरी तरह रफ्तार पकड़ लेती है और क्लाइमेक्स चौंकाने वाला है।

ओवरऑल फैसला

Mardaani 3 सिर्फ एक थ्रिलर फिल्म नहीं है, बल्कि एक जरूरी और सशक्त संदेश भी देती है। यह साबित करती है कि गंभीर और संवेदनशील विषय पर बनी फिल्में भी दर्शकों को अंत तक बांधे रख सकती हैं।

Read More: Renault Duster: भारत-स्पेसिफिक Renault Duster में मिलेंगे ये एक्सक्लूसिव फीचर्स, जानें पूरी डिटेल

क्यों देखें Mardaani 3

अगर आप रानी मुखर्जी के फैन हैं और सच्चाई से रूबरू कराती, मजबूत कंटेंट वाली फिल्में पसंद करते हैं, तो Mardaani 3 बिल्कुल मिस न करें।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button