Weather Update: बिहार के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, वहीं दिल्ली-NCR में बदलाम मौसम का मिजाज
बिहार के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।
Weather Update: देश के इन हिस्सों में भारी बाारिश के आसार, दक्षिण भारत में भी लौटा मॉनसून
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया है। कई जगहों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं 8 अक्टूबर से मौसम के साफ होने का अनुमान जताया जा रहा है।
बिहार के कई जिलों में रेड अलर्ट
बिहार के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया और मधुबनी में आज रेड अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में भारी बारिश की संभावना
राजस्थान में भी आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार बारिश का ये दौर अगले 3-4 दिन जारी रहने वाला है।
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वालों हिस्सों पर रविवार को बर्फबारी देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और लाहुल स्पीति में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश औरओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश
पंजाब और हरियाणा में सोमवार को कई जगहों पर बारिश हुई। पंजाब में जिन स्थानों पर बारिश हुई उनमें मोहाली, अमृतसर, होशियारपुर, पठानकोट, फगवाडा़, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, रूपनगर और लुधियाना शामिल हैं वहीं हरियाणा के पंचकूला, हिसार, फतेहाबाद, अंबाला, रोहतक और कुरुक्षेत्र में बारिश हुई। आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश हो रही है। 7 अक्टूबर को पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
देश के इन हिस्सों में भारी बाारिश के आसार
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में तो बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी आज ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अक्टूबर से अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
दक्षिण भारत में भी लौटा मॉनसून
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिनों तक बारिश होने की उम्मीद है। दक्षिण भारत में भी तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में 10 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com






