Delhi Ramleela News: दिल्ली में सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा रामलीला का मंच, ये फिल्मी कलाकार निभाएंगे मुख्य भूमिकाएं
दिल्ली के लाल किला मैदान में हर साल होने वाली लव-कुश रामलीला भारत के साथ ही पूरे विश्व में प्रसिद्घ है। इस साल 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजन होगा।

Delhi Ramleela News: कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस वार्ता का आयोजन, ये फिल्मी कलाकार निभाएंगे मुख्य भूमिकाएं
बल्कि विदेशों में भी वीडियो के माध्यम से लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाता है। इस लीला में फिल्मी सितारों द्वारा श्री राम, मां सीता, पवन पुत्र हनुमान और लक्ष्मण का रोल निभाया जाता हैं। वहीं इनका मुख्य आकर्षण कमेटी द्वारा तैयार किया जाने वाला मंच होता है। इस बार भी कई बड़े कलाकार लव कुश लीला कमेटी के मंच पर नजर आएंगे। वहीं इस वर्ष रामलाला का दरबार सोमनाथ मंदिर के रूप में सजाया जाएगा।
दिल्ली में होती है विश्व प्रसिद्ध रामलीला
दिल्ली के लाल किला मैदान में हर साल होने वाली लव-कुश रामलीला भारत के साथ ही पूरे विश्व में प्रसिद्घ है। इस साल 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजन होगा। इसमें कई सांसद से लेकर बॉलीवुड कलाकार तक प्रमुख पात्रों की भूमिका निभाते हैं। बताया जा रहा है कि इस साल रामलीला हाईटेक डिजिटल मंचन के साथ होगी। करीब 100 देशी-विदेशी टीवी चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। कमेटी ने बताया कि इस बार बॉलीवुड के करीब 40 फिल्मी कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।
कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस वार्ता का आयोजन
लव कुश रामलीला कमेटी के महामंत्री अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन 22 सितम्बर से 03 अक्तूबर 2025 तक संचालित किया जाएगा। दशहरा पर्व 02 अक्तूबर 2025 को पूरे विश्व में धूम-धाम से मनाया जायेगा। इस वर्ष की रामलीला कई मायनों में ऐतिहासिक, अद्भुत और भव्य होगी। बात दें कि कमेटी द्वारा आज, 7 सितंबर को रफी मार्ग स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें उपरोक्त सभी जानकारियां साझा की गई।
ये फिल्मी कलाकार निभाएंगे मुख्य भूमिकाएं
अर्जुन कुमार ने यह भी बताया कि इस बार रामलीला मंचन बहुत दिव्य होगा। मंच पर मौजदू रामलीला में श्री राम, सीता जी और हनुमान जी का किरदार निभा रहे मुंबई नामचीन फिल्मस्टार किंसुक वैध, रिनी आर्या ओर मल्हार पांड्या का परिचय कराया। किंसुक वैद्य ने अनेकों फिल्मों एवं टीवी सीरियल में अभिनय किया है कर्ण संगिनी में अर्जुन, शाका लाका बूम बूम संजू, विष्णु पुराण में प्रहलाद में प्रखुम भूमिका निभाई।
मंच पर दिखेंगे मुंबई और NSD के कलाकार
देश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को मंच पर जीवंत करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार ओर परम्पराओं का संगम मंच पर देखने को मिलेगा। इस बार बॉलीवुड के 15 नामचीन स्टार्स के साथ-साथ टीवी और रंगमंच 140 कलाकार विभिन्न किरदारों में नजर आयेंगे। इस बार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के विद्यार्थियों भी मंच पर नजर आएंगे। वहीं इस वर्ष रामलीला के मंचन से हर रोज AI की मदद से तैयार की गई एक डॉक्यूमेंट्री भव्य LED स्क्रीन पर दर्शनों को दिखाई जाएगी।
सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर 140 फीट ऊंचा होगा मंच
अर्जुन आगे बताते हैं कि गुजरात, काशी, राजस्थान, मथुरा-वृंदावन सहित विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम पिछले एक महीने से इस अद्वितीय सेट पर कार्य कर रही है। लगभग 140 फीट लंबे और 45 फुट ऊंचे तीन मंजिला मंच को करीब सवा लाख एलईडी लाइटों से सजाया गया है। दूर से ही जगमगाता यह अलौकिक दृश्य दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।
25 करोड़ से ज्यादा दर्शक रामलीला का देखेंगे मंचन
लव कुश रामलीला कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने प्रेस वार्ता में मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष लीला कमेटी का पूरा ध्यान लीला मंचन को अति आधुनिक नई तकनीक, ए-आई, डिजिटल, हाईटेक, उडी मेपिंग, विजुअल इफेक्ट, 8 ट्रेक साउय सिस्टम के माध्यम प्रस्तुत किया जायेगा। विभिन्न टीवी चैनल, यू-ट्यूब के 150 से अधिक चैनलों के माध्यम से इस बार देश विदेश के 25 करोड़ से ज्यादा दर्शक रामलीला लाइव मंचन देखेंगे।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com






