मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा से लेकर आयुष्मान खुराना तक ये बॉलीवुड एक्टर जो अपनी एक्टिंग के साथ अपनी आवाज़ के लिए भी है मशहूर

5 बॉलीवुड सुपर स्टार्स जो एक दमदार एक्टर के साथ साथ एक शानदार सिंगर भी हैं


बॉलीवुड फिल्मों में एक्टर्स द्वारा गाने के लिए लिपसिंग करना अब मानों बीतें दिनों की बात हो गई है। क्योंकि आज के समय पर हमारे कई सुपर स्टार्स ऐसे है जो अपनी फिल्मों में खुद ही गाने को तैयार हो जाते हैं। वो आज अपनी फिल्मों में अपनी आवाज देते नजर आते हैं। साथ ही साथ दर्शकों द्वारा भी उनकी आवाज को काफी ज्यादा प्यार दिया जाता है और सराहा जाता है। अगर हम ये कहें की आज के समय पर बॉलीवुड में एक्ट्रेस से सिंगर बनने का ट्रेंड जोरों पर है तो ये बिल्कुल भी गलत नहीं है। तो चलिए आज हम आपके लिए आयुष्मान खुराना, परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा से लेकर कई और ऐसे ही सुपर स्टार्स की लिस्ट लेकर आए है जो एक दमदार एक्टर के साथ ही साथ एक शानदार सिंगर भी हैं।

https://www.instagram.com/p/CVAn9GVo5XV/?utm_source=ig_web_copy_link

आयुष्मान खुराना: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को भला कौन नहीं जानता। आयुष्मान खुराना जितने अच्छे अभिनेता है उतने ही अच्छे सिंगर भी है।आयुष्मान अपनी कई सारी फिल्मों में खुद गाना गा चुके हैं। बता दें कि आयुष्मान ने अपनी पहली फिल्म ‘विकी डोनर’ में पहली बार अपने गायन शैली का प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में गाने ‘पानी द रंग’ को उन्होंने अपनी आवाज दी थी।

https://www.instagram.com/p/COspd5zn0qW/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भला कौन नहीं जानता। प्रियंका चोपड़ा एक मशहूर अदाकारा होने के साथ साथ एक फिल्म निर्माता,  पूर्व मिस वर्ल्ड और एक जबरदस्त सिंगर भी है। बता दें कि प्रियंका ने साल 2002 में अपनी पहली फिल्म ‘थमीजन’ में अभिनय और सिंगिंग का जादू दर्शकों पर बिखेरा था। इतना ही नहीं इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्म ‘द मैरी कॉम’ और ‘दिल धड़कन दो’ में भी अपनी शानदार आवाज दी है।

Bigg Boss 15: ये है बिग बॉस के घर के 5 सबसे विवादित कंटेस्टेंट, ड्रामे और लड़ाई झगड़े से फैंस को कर रहे एंटरटेन

https://www.instagram.com/reel/CUMYQxdjeIv/?utm_source=ig_web_copy_link

परिणीति चोपड़ा:  प्रियंका चोपड़ा के बाद अब उनकी बहन परि‍णीति चोपड़ा ने भी अपनी आवाज का जादू अपने फैंस पर चलाने में कामयाब रही हैं। बॉलीवुड फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में परि‍णीति चोपड़ा की आवाज में गाना सुनकर उनके फैंस हैरान हो गए थे। बता दें कि परि‍णीति का कहना था कि उनके परिवार वाले हमेशा से कहते थे कि वो अच्छा गा सकती है। परि‍णीति चोपड़ा ने संगीत में बीए ऑनर्स के साथ प्रशिक्षित हिंदुस्तानी क्लासिकल सिंगर भी हैं।

https://www.instagram.com/p/CI2fDd0MNFA/?utm_source=ig_web_copy_link

आलिया भट्ट: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने कामों से साबित कर दिया है कि वह आज के समय पर बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। बता दें कि आलिया एक अच्छी एक्ट्रेस के साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। क्या आपको पता है आलिया ने ‘मैं तेन्नु समझौता’ का फीमेल वर्जन खुद दिया है।

https://www.instagram.com/p/CT89pu1IGOZ/?utm_source=ig_web_copy_link

श्रद्धा कपूर: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी मासूमियत और खूबसूरती के साथ अपनी सिंगिंग के लिए भी जानी जाती है। हम में से बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर और आशा भोसले के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। आपको बता दें कि लता मंगेशकर और आशा भोसले श्रद्धा कपूर के नाना की कज़न हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button