लाइफस्टाइल

कोहिनूर के वो राज़ जो कर देंगे आपको हैरान

क्या वाकई शापित है कोहिनूर


दुनिया  को सबसे कीमती हीरा देने वाले भारत के कोहिनूर से तो आप वाकिफ ही होंगे।  मगर क्या आप कोहिनूर हीरे से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य जानते हैं जो आपको  अचंभित कर देंगे। तो आइये जानते है

कोहिनूर  का नाम पहले था ये

1739 में  पर्शिया से नादिर शाह भारत आया। मुग़ल सल्तनत में हमला कर नादिर शाह ने का पतन कर दिया।  और हर कीमती सामान के साथ कोहिनूर भी अपने  पर्शिया चल दिया।  आपको बता दें की 1739 तक कोहिनूर का नाम कुछ और ही था। मुग़ल सल्तनत से जीतने के बाद नादिर ने इस हीरे का नाम कोहिनूर रखा.

बाबर नाम में है कोहिनूर का ज़िक्र

भारत की  वाले इस हीरे की खोज वर्तमान  आंध्रप्रदेश राज्य के गुन्डोर जिले  में स्थित गोलकुंडा की खदानों में हुई थी.इन खदानों  से और भी कई बेशकीमती हीरे जैसे  दरियाई नूर और नूर उन ऐन विश्वप्रसिद्ध हीरो की भी खोज की गयी है.इस बेहद कीमती हीरे का पहला प्रामाणिक वर्णन बाबर नाम में मौजूद है।  इसके अनुसार लगभग 1294 में ये हीरा ग्वालियर के किसी राजा के पास हुआ करता था

किस किस के पास जा चूका है ये हीरा ?

  1. ग्वालियर के राजा
  2. काकतिया वंश
  3. मोहम्मद बिन तुग़लक़ (भारत)
  4. शाहजहां (भारत )
  5. नादिर शाह (पर्शिया )
  6. शहंशाह अहमद शाह दुर्रानी (अफ़ग़ानिस्तान )
  7. शाह सुजा दर्रानी
  8. रणजीत सिंह (लाहौर)
  9. ब्रिटिश शासक

शापित है कोहिनूर हीरा

कोहिनूर का अर्थ होता है रौशनी और नूर देने वाला। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की नूर से भरा ये हीरा कितनो की तबाही का कारण बना है। अब तक ये हीरा जिस भी शासन में गया है वो बर्बाद हो चूका है। 1306 में इसे पहनने वाले एक शख्स ने ज़िक्र किया की इसे पहनने वाला इंसान तबाह हो जायेगा।मगर इस बात को सबने दकियानूसी करार करते हुए नज़रअंदाज़ कर दिया. लेकिन अब जब परिणाम देखे गए तो हर कोई उस राजा की बात का विश्वास करने लगा है।

विक्टोरिया हैं इस सच्चाई से रूबरू

ब्रिटेन ले जाकर इस हीरे को रानी विक्टोरिया के हवाले कर उन्हें सच्चाई और श्राप से रूबरू करवाया गया।1852 में विक्टोरिया ने इस हीरे को अपने ताज में जड़वा लिया।  तथ्यों को मानते हुए रानी ने घोषणा में कहा कि कोहिनूर लगे इस मुकुट को केवल महिलाएं ही धारण करेंगी ,यदि आने वाले दिनों में इंग्लैंड का राजा  कोई पुरुष बनता है तो उसकी पत्नी को ये मुक्त पहनाया जायेगा न की उस राजा को।

कितने कैरेट का है कोहिनूर

बताया जाता है की कोहिनूर 793 कैरेट का शुद्ध हीरा हुआ करता था ,लेकिन लगातार हो रहे परिवर्तन से अब यह105.6 कैरेट का ही रह गया है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button