लाइफस्टाइल

Dussehra 2023: अगर हो रहे हैं कन्फ्यूज, तो जान लीजिए इस साल कब है दशहरा

हिंदू धर्म में विजयादशमी का विशेष महत्व माना जाता है। शारदीय नवरात्रि की समाप्ति के दिन दशहरा का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। दशहरा के दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था, जिसकी वजह से हर साल बुराई में अच्छाई के विजय के रूप में रावण के पुतले का दहन किया जाता है।

Dussehra 2023: जानिए क्या है विजयादशमी 2023 का शस्त्र पूजा, रावण दहन का शुभ मुहूर्त


हिंदू धर्म में विजयादशमी का विशेष महत्व माना जाता है। शारदीय नवरात्रि की समाप्ति के दिन दशहरा का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। दशहरा के दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था, जिसकी वजह से हर साल बुराई में अच्छाई के विजय के रूप में रावण के पुतले का दहन किया जाता है।

Dussehra 2023: हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता के अनुसार त्रेतायुग में इसी दिन अयोध्या के राजा प्रभु श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर माता सीता को उसके चंगुल से आजाद किया था। तभी से यह पर्व हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। दशहरा यानी विजयादशमी के दिन लोग रावण के पुतले का दहन करते हैं। इस साल विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन के मुहूर्त को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल विजयादशमी यानी दशहरा 23 अक्तूबर को है या फिर 24 अक्तूबर को?

इस साल कब है दशहरा ?

इस साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 23 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 44 मिनट से हो रही है। इसका समापन 24 अक्तूबर को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर होगा। उदया तिथि 24 अक्तूबर को प्राप्त हो रही है, इसलिए दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा।

दशहरा 2023 पर रावण दहन का मुहूर्त

दशहरा के दिन सूर्यास्त बाद प्रदोष काल में रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इस साल रावण दहन 24 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 43 मिनट के बाद से किया जाएगा।

विजयादशमी 2023 शस्त्र पूजा मुहूर्त

विजयादशमी पर शस्त्र पूजा की जाती है। इस दिन शस्त्र पूजा विजय मुहूर्त में की जा जाएगी। 24 अक्तूबर को विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक है। इसके अलावा इस दिन अभिजीत मुहूर्त या उस दिन का शुभ समय 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक है।

Read MoreDussehra 2022 : इस दशहरा जलाएं अपने अंदर की बुराइयां, भेजे अपनों को ये शुभ संदेश

रवि योग में है विजयादशमी 2023

इस साल की विजयादशमी रवि योग में है। 24 अक्टूबर को विजयादशमी वाले दिन रवि योग सुबह 06 बजकर 27 मिनट से प्रारंभ हो रहा है और यह दोपहर 03 बजकर 28 मिनट तक है। उसके बाद रवि योग शाम 06 बजकर 38 मिनट से प्रारंभ होगा और यह अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 28 मिनट तक है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button