विदेश
शिंजो ने किया दावा, चुनाव में मिला बहुमत

रविवार को जापान में उच्च सदन की 121 सीटों पर हुए चुनाव में प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पार्टी ने जीत का दावा किया है। एक्जिट पोल के मुताबिक उनकी पार्टी अहम दो-तिहाई बहुमत हासिल कर जीत लेगी। यदि शिंजो इस चुनाव में जीत जाते हैं, तो शिंजो आबे के पास देश के संविधान में संशोधन प्रस्तावित करने का विकल्प मिलेगा।

हांलाकि, उनका कहना है कि उन्हें संविधान संशोधन के लिए किसी तरह की भी जल्दबाजी नही हैं।
शिंजो ने अपनी आर्थिक नीतियों को अपने चुनाव प्रचार का आधार बनाया था।
आपको बता दें, जापान की संसद में 242 सीटें है, जिनमें से 121 पर यह चुनाव किए गए। बाकि सीटों में से आबे की पार्टी 77 पर पहले से ही है।
बताया जा रहा है, आबे जापान के सविधान के अनुच्छेद 9 में बदलवा करना चाहते हैं। यह अनुच्छेद जापान को विदेशों में सेनाएं भेजने से रोकता है।