विदेश

तिरंगा फहराने वाले विराट कोहली के पाकिस्तानी फैन को मिली जमानत!

भारतीय क्रिकेटर स्टार विराट कोहली के एक युवा फैन को आखिरकार जमानत मिल ही गई, जिसका नाम उमर दराज है। दराज को 25 जनवरी को पकिस्तान में अपने ही घर की छत पर भारतीय तिरंगा फहराने पर देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 22 साल का यह युवा पेशे से दर्जी है। वह पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के ओकारा में रहता है।

phpThumb_generated_thumbnail

दरअसल, दराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पहले टी-20 मैच में विराट कोहली की जबर्दस्त 90 रनों की पारी से खुश होते हुए अपने घर की छत पर भारतीय झंडा फहराया था। जिसके बाद उमर को पुलिस ने राष्ट्र की संप्रभुता के खिलाफ गतिविधि के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

पाकिस्तान की अदालत ने शुक्रवार को उमर दराज की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उसे 50 हजार रुपए जमानत राशी देने का आदेश दिया।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button