विदेश

बराक ओबामा ने हिलेरी क्लिंटन का किया समर्थन

गुरुवार को सोशल साइट ट्विटर पर बराक ओबामा ने ए‍क वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में बराक ओबामा ने हिलेरी क्लिंटन के जादुई आंकड़े को पार करने के बाद समर्थन किया है। हिलेरी क्लिंटन डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उम्मीदवार है। इस वीडियों में संदेश दिया है कि ‘मैं उनके साथ हूं।’

Hillary-Clinton

बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन

इस वीडियों में हिलेरी के लिए बराक ओबामा की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है। महीनों चले प्राइमरी चुनावों के दौरान बराक ओबामा ने चुप्पी साधे हुई थी। लेकिन गुरुवार को हिलेरी क्लिंटन के करीबी प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स से मिलने के बाद लगाए जा रहे कयासों के बीच ओबामा ने क्लिंटन को पहली महिला के रूप में जादुई आंकड़े को छूकर इतिहास रचने के लिए बधाई दी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button