विदेश

American Women Consume More Alcohol Than Men: अमेरिका में शराब के अधिक सेवन से महिलाओं के मौत का आंकड़ा बढ़ा, हो रही हैं गंभीर समस्याएं, जानिए क्या है कारण

American Women Consume More Alcohol Than Men: अमेरिका में शराब का सेवन पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं सबसे ज्यादा करती हैं। जो कि महिलाओं के लिए हानिकारक साबित हो रही है। आपको बता दें कि अमेरिका में पिछले 10 वर्षों से महिलाओं में शराब का सेवन बढ़ता जा रहा है।

American Women Consume More Alcohol Than Men: शराब के अधिक सेवन से देर से शादी कर रहीं अमेरिकी महिलाएं

शराब पीकर की गई करतूतों का पता नशा उतरने के बाद चलता है। अमेरिका में शराब पीकर खरीदारी करने वाले लोगों को सुबह नशा उतरने के बाद पता चलता है कि शराब पीकर उन्होंने ज्यादा ही ऑनलाइन शॉपिंग कर ली है। हालांकि अमेरिका में शराब का सेवन पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं सबसे ज्यादा करती हैं। जो कि महिलाओं के लिए हानिकारक साबित हो रही है। आपको बता दें कि अमेरिका में पिछले 10 वर्षों से महिलाओं में शराब का सेवन बढ़ता जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर 18 से 25 साल के पुरुष अत्याधिक शराब का सेवन करते थे। अब 26 से 34 साल के लोगों के बीच ज्यादा शराब पीना आम हो गया है। इनमें महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर कैथरीन कीज ने इस पर सर्वे किया। इस बारे में उनका कहना है कि पिछले दशकों की तुलना में महिलाएं अब देरी से शादी कर रहीं हैं। क्योंकि उन्हें नशे की लत लग चुकी है।

शादी में भी हो रही देरी

शादी होने के बाद बच्चे भी देरी से पैदा हो रहे हैं। ऐसे में महिलाएं उस समय में अधिक समय बिता रही हैं जिसे कैथरीन ‘भारी मात्रा में शराब पीने के लिए उच्च जोखिम वाली अवधि’ कहती हैं। प्यू के सर्वे के अनुसार लगभग 49% पुरुषों और 40% महिलाओं की उम्र शादी के समय 30 साल से अधिक है। 1950 में पहली शादी की औसतन उम्र महिलाओं की 20 वर्ष और पुरुषों की 22 वर्ष थी। 2023 में यह बढ़कर पुरुषों की 30.2 वर्ष और महिलाओं की 28.4 वर्ष हो गई है।

Read More:- US Crime: इंश्योरेंस के पैसे हड़पने को रोजाना पति को कॉफी में ब्लीच मिलाकर देती थी पत्नी, ऐसे हुआ खुलासा

महिलाओं की मौत का आंकड़ा बढ़ा

इसके अलावा सामाजिक रूप से महिलाओं के लिए पुरुषों के बराबर या ज्यादा शराब पीना अधिक स्वीकार्य होना भी वृद्धि का एक कारण है। जामा हेल्थ फोरम में पब्लिश एक रिसर्च से पता चलता है कि महिलाओं में शराब से होने वाली बीमारियों और मौतों में भी इजाफा हुआ है। दो दशकों के आंकड़ें देखने पर पता चलता है कि महिलाओं में शराब से होने वाली मौतों की दर 14.7% बढ़ी है, वहीं पुरुषों में ये 12.5% है। यानी कि शराब से ज्यादा महिलाएं प्रभावित हो रही हैं।

शराब के अधिक सेवन से हो जातीं गंभीर समस्याएं

इन समस्याओं के बारे में जानने की कोशिश में पता चला कि महिलाएं में शराब पुरुषों जैसी तेजी से डाइजेस्ट नहीं हो पाता। इससे उनके शरीर में लंबे समय तक जहरीले पदार्थ रहते हैं। शरीर में लंबे समय तक इसके रहने से कई सारी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, अभी शराब पीने से पुरुषों की ज्यादा मौतें होती हैं, पर महिलाओं में भी यह तेजी से बढ़ती जा रही हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

शराब के नशे में कर लेते हैं ज्यादा खरीदारी

वहीं एक यह भी खबर 2019 में सामने आई थी कि अमेरिका में लोगों के अधिक शराब के सेवन से ऑनलाइन कारोबार बढ़ गया था। दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग पर ‘द हसल’ ने 2,174 शराबियों पर एक सर्वेक्षण किया था। जिसमें पता चला था कि 79 फीसदी अमेरिकी शराब पीने के बाद कम से कम एक बार खरीदारी जरूर करते हैं। नशे में एक अमेरिकी 444 डॉलर यानी 30 हजार 600 रुपये की औसत खरीदारी कर लेता है। शराब के नशे में कई गई ऐसी बेवजह खरीदारी से अमेरिका को हर साल 3.34 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हो जाती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button