विदेश
ब्रिटेन के 57 प्रतिशत लोग बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में

एक सर्वेक्षण में ब्रिटेन के 57 प्रतिशत लोगों ने बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में समर्थन किया है। दरअसल फ्रांस के कई समुद्री तटों पर बुर्कीनी स्वीमवेयर पर प्रतिबंध लगा जाने के बाद ये सर्वेक्षण किया गया। यूजीओवी द्वारा यह सर्वेक्षण किया गया।
बुर्के पर प्रतिबंध का समर्थन
आप को बता दें, करीब 1668 व्यस्कों पर यह सर्वेक्षण किया गया, जिसके नतीजों में यह बात निकलकर सामने आयी कि करीब 46 प्रतिशत ब्रिटिश लोगों ने बुर्कीनी पर भी इसी तरह के प्रतिबंध का समर्थन किया। लेकिन 30 प्रतिशत लोगों ने इसके विरोध में भी मतदान किया। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो 56 प्रतिशत पुरुषों और 58 प्रतिशत महिलाओं ने बुर्के पर प्रतिबंध का समर्थन किया।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in