वीमेन टॉक

Sangeeta Pandey: ससुराल के ताने सुने पर हार नहीं मानी, कुछ ऐसी है संगीता पांडे की सक्सेस स्टोरी

Sangeeta Pandey: जाने कौन है गोरखपुर की संगीता पांडे, जिन्होंने 1500 रुपये में शुरू किया अपना व्यापार और आज है करोड़ों की मालकिन

Highlights:

  • जाने कौन है गोरखपुर की संगीता पांडे
  • संगीता पांडेय का जीवन परिचय

Sangeeta Pandey: एक समय था जब हमारा समाज पुरुष प्रधान हुआ करता था लेकिन आज समय बदल गया है आज के समय पर शहरों के साथ -साथ गांवों में भी महिला सशक्तिकरण पर चर्चा होने लगी है। आज देश में महिलाओं की हालत पहले के मुताबिक काफी ज्यादा सुधर गई है। हालांकि आज के समय पर महिलाएं सामाजिक परिवेश में हर भूमिका निभाते हुए पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही है आज के समय पर कई भारतीय महिलाएं बिजनेस जगत में काफी मशहूर हैं। दुनियाभर में कई महिलाएं बड़ी कंपनियों की मालकिन है तो कई सीइओ के पद पर कार्य कर रही हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही एक महिला की कहानी बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है उनके बारे में।

जाने कौन है गोरखपुर की संगीता पांडे

आज हम बात कर रहे है भारत के उत्तर प्रदेश के एक जिले की साधारण सी महिला संगीता पांडे की। संगीता पांडे आज के समय पर अपने दम पर करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी। आपको बता दें कि गोरखपुर की यह महिला न तो किसी बड़े उद्योगपति परिवार से ताल्लुक रखती है और न ही व्यापार का कोई बहुत अधिक ज्ञान उन्हें शुरूआती समय पर था। लेकिन उन्होंने चंद पैसों में अपना व्यापार शुरू किया और खुद के दम पर करोड़ों की कंपनी की मालकिन बन गईं। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में कई रुकावटें आईं, पर उन्होंने सबका सामना किया।

आपको ता दें कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रहने वाली संगीता पांडे आज के समय पर ढाई करोड़ की कंपनी की मालकिन हैं। आज वह अपने व्यापार से लाखों की कमाई कर रही हैं। उनकी इस सफलता और जज्बे के लिए सरकार ने उन्हें गोरखपुर रत्न से सम्मानित किया है।

संगीता पांडेय का जीवन परिचय

कम संसाधनों में छोटे व्यापार को शुरू कर उसे बुलंदियों तक पहुंचना कितना मुश्किल होता है ये तो हम सभी लोग जानते है। लेकिन ये काम संगीता पांडे ने कर दिखाया। उन्होंने कम संसाधनों में छोटे व्यापार को शुरू कर उसे बुलंदियों तक पहुंचाया। आज के समय पर संगीता पांडे न सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि व्यापार करने वाले पुरुषों के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। संगीता पांडेय गोरखपुर के झरणाटोला की रहने वाली हैं। संगीता सैनिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता और भाई सेना में हैं।

संगीता पांडे की शिक्षा

बता दें कि संगीता पांडे ने अपनी शुरुआती पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से की और बाद में गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक किया। उनकी पढ़ाई के बाद उनकी शादी हो गई लेकिन उनकी महत्वाकांक्षा कभी कम न हो सकीं।

Read more: Neha Singh Rathore: यूपी का बा फेम नेहा सिंह पर लगे वैमनस्य फैलाने के आरोप, जाने क्या है पूरा मामला

फैंसी पैकिंग के डिब्बों का कारखाना

साधारण महिलाओं की तरह अपना जीवन जी रही संगीता ने अपने जीवन में कुछ करने की ठानी और जिसके लिए उन्होंने पैकेजिंग के फैंसी डिब्बे तैयार करने की योजना बनाई। इसके लिए वह जिले के पादरी बाजार में स्थित शिवपुर सहबाजगंज में मिठाई की दुकानों के लिए फैंसी पैकिंग डिब्बे बनाने वाले एक कारखाने की शुरुआत की। बता दें कि संगीता ने अपने व्यापार की शुरुआत 1500 रुपये से की थी। संगीता सबसे पहले गोलघर की एक प्रतिष्ठित दुकान में ऑर्डर के लिए पहुंचीं। उस समय उसके पास एक साइकिल थी, जिससे वह ऑर्डर के तलाश में जाती थीं लेकिन आज के समय पर संगीता लगभग डेढ़ सौ महिलाओं को रोजगार दे रही हैं और उनकी कंपनी आज के समय पर करोड़ों कमाती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button