अगर आप भी बनना चाहती है बिज़नेस वुमन, तो इन महिलाओं से आपको मिलेगी इंस्पिरेशन

Best Business women in India: जानें भारत की बेस्ट बिज़नेस वुमन के बारे में
Best Business women in India: जैसा की हम सभी लोग जानते है कि हमारे देश में हमेशा से ही महिलाओं को घर संभालने और किचन के काम करने के लिए ही सक्षम समझा गया है। लोगों ने हमेशा कोशिश की है कि महिलाएं चारदिवारी में कैद रहें। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला महिलाओं ने खुद को भी बदला और लोगों को भी उनकी सोच को बदलने की लिए मजबूर किया। एक समय था जब महिलाओं को बिज़नेस तो दूर उनको नौकरी के लायक भी कभी नहीं समझा जाता था। लेकिन जैसे-जैसे समय बिता महिलाओं ने अपने हक के लिए खड़े होना, गलत के खिलाफ आवाज़ उठाना और अपने सपनों को सच में बदलना शुरू किया जिसका नतीजा आज हम सभी के सामने है आज महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिला कर चल रही है। आज महिलाएं सिर्फ नौकरी ही नहीं बल्कि अपना बिज़नेस भी कर रही हैं अगर आप भी एक बिज़नेस वुमन बनना चाहती है तो आज हम आपको कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बताएंगे जिनसे आपको इंस्पिरेशन मिलेगी।

वंदना लूथरा: VLCC ये नाम तो आपने सुना ही होगा और इसके प्रोडक्ट्स भी आपको छोटे से छोटे शहर में मिल जायेगे। आज के समय में हमारे देश में हर वर्ग की महिलाएं इसके बारे में जानती हैं। VLCC के इस सफलता और पॉपुलैरिटी का पूरा क्रेडिट इसकी फाउंडर वंदना लूथरा को जाता है। क्या आपको पता है वंदना लूथरा ने 1989 में VLCC की शुरुआत एक ब्यूटी और स्लिमिंग सेंटर के तौर पर की थी। और उसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे इसमें हेयर बिल्ड, ग्रूमिंग, लेज़र सर्विसेज़ और डर्मैट केयर जैसी कई सर्विसेज़ ऐड कर दीं।

महक सागर: ये बात तो शायद हमे आपको बताने की जरूरत नहीं है कि हमारे देश में शादियां कैसे होती है एक दिन की शादी के लिए लोग महीनों पहले से तैयारी और शॉपिंग करना शुरू कर देते है और इसके ऊपर लाखों रूपये भी खर्च करते है। इसी लिए शायद आज के समय में शादियां एक बहुत बड़ा बिज़नेस मार्केट बन चुका है। इसी बात को समझते हुए महक सागर और उनके पति आनंद साहनी ने 2014 में ‘Wed Me Good’ की शुरुआत की। यह एक ऐसा प्लैटफॉर्म है जहां आपको शादी से जुड़ी हर जानकारी आसानी से मिल जाएगी। फिर चाहे वो बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट या फिर बेस्ट वेडिंग प्लैनर।
और पढ़ें: Habits of successful womenसफल महिलाओं से आप भी सीख सकती है उनकी ये आदतें

ऋचा कार: ऋचा कार ने साल 2011 में Zivame की शुरुआत की। इसको शुरू करने के पीछे ऋचा कार का मुख्य उद्देश्य था सभी महिलाओं को उनकी पसंद के अनुसार लॉन्ज़री मिल पाए। ऋचा ने जब देखा कि हमारे देश के टॉप 10 शहरों के अलावा बाकी शहरों में लॉन्ज़री के लिए कोई अच्छे ब्रैंड्स नहीं हैं और वह महिलाओं को लॉन्ज़री शॉपिंग के लिए बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो उन्होंने Zivame को लॉन्च किया। इस वेबसाइट पर ना सिर्फ आपको लॉन्ज़री के ढेरों ऑप्शन्स मिलेंगे बल्कि सही लॉन्ज़री चुनने की गाइडेंस भी मिलेगी।

अदिति गुप्ता: ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि आज भी हमारे देश में लोगों में मेन्स्ट्रूएशन नॉलेज की कितनी कमी है इस बात का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते है कि आज भी हमारे देश में सैनिट्री नैपकिन को अखबार और काली पॉलिथीन में छुपा कर खरीदा और बेचा जाता है। क्या आपको पता है साल 2012 में अदिति गुप्ता ने अपने पिता के साथ मिल कर Menstrupedia की शुरुआत की। यहाँ आपको पीरियड से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाती है। आज के समय में 6000 से ज़्यादा स्कूलों में 14 भाषाओं में Menstrupedia का इस्तेमाल किया जाता है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं
info@oneworldnews.com