वीमेन टॉक

Indian Female politicians: भारत की 6 ग्लैमरस महिला राजनेता

महिला राजनेता न सिर्फ अब अपनी मेहनत बल्कि अपनी सुंदरता और ग्लैमरस अंदाज़ के लिए भी जानी जा रही हैं। और प्रसिद्ध हो रहीं हैं आज हम ऐसी ही ऐसी ही 6 ग्लैमरस महिला राजनेताओं के बारे में बात करेंगे।

Indian Female politicians: नुसरत जहां से लेकर अलका लांबा तक आइए जानते है कुछ ऐसी राजनेताओं के बारे में जो राजनीति के साथ साथ अपने ग्लैमरस अंदाज़ के लिए भी सुर्ख़ियों में छाई रहीं

राजनीति में हमेशा से ही पुरुषों का ही बोल बाला रहा है, लेकिन 21वीं सदी जो की इतिहास में बराबरी के लिए जानी जाएगी , ऐसे दौर में महिलाएं भी राजनीति में अपनी मौजूदगी का एहसास दिला रहीं हैं। महिला राजनेता आज राजनिति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। महिला राजनेता न सिर्फ अब अपनी मेहनत बल्कि अपनी सुंदरता और ग्लैमरस अंदाज़ के लिए भी जानी जा रही हैं और प्रसिद्ध हो रहीं हैं। महिला राजनेताओं की आज अपनी एक अलग एक पहचान है। आज हम ऐसी ही  ऐसी ही 6 ग्लैमरस महिला राजनेताओं के बारे में  बात करेंगे तो चलिए शुरू करते हैं।

नुसरत जहां

नुसरत जहां ने साल 2019 में राजनीति में अपना पहला कदम रखा था और उसी साल उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता। 2019 से ही वह राजनीति में सक्रिय भागीदारी ले रही हैं। आए दिन विपक्षी नेताओं पर हमले करती नज़र आती हैं। आज वह एक प्रमुख सांसद हैं परन्तु राजनीती में आने से पहले वह एक मशहूर अभिनेत्री थीं। उन्होंने  साल 2011 में  राज चक्रवर्ती की फिल्म के साथ डेब्यू किया था। उनकी खूबसूरती उन्हें विशेष पहचान देती है। उन्होंने अपने धर्म से अलग होकर साल 2019 में निखिल जैन के साथ विवाह के बंधन में बंध गईं थीं।

Read more: Women’s Right And Empowerment: महिलाओं के खास अधिकारों की बात, हर स्त्री को है जानना जरूरी

अंगूरलता डेका

अंगूरलता भारतीय जनता पार्टी की नेता होने के साथ साथ काफी बेहतरीन अभिनेत्री भी हैं। डेका ने असमिया और बंगाली  फिल्मों में काम किया है।कलाकार के अलावा अंगूरलता ने काफी फिल्मों में निर्देशक की भूमिका भी निभाई है। इनके राजनितिक सफर की बात करें तो 2016 में डेका ने बतद्रोबा निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था चुनाव और विजयी भी रहीं थी और तभी से सक्रिय रूप से राजनीती में भाग ले रही हैं।

डिंपल यादव

अखिलेश यादव को कौन नहीं जानता, वह भारतीय राजनीति में एक बड़ा नाम हैं । उन्ही की धर्मपत्नी हैं डिंपल यादव। डिंपल का प्रेमविवाह अखिलेश यादव से साल 1999 में हुआ था।  यह दो बार समाजवादी पार्टी की सांसद बन चुकी हैं। इसमें कोई दो राहे नहीं होंगे अगर हम कहे की डिंपल अपने काम से तो हर किसीका दिल मोह लेती हैं पर देखने में भी उतनी ही खूबसूरत हैं ।

गुल पनाग

अभिनेत्री राजनेता गुल पनाग ने फिल्मों के साथ साथ नाटकों में काम किया है। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बन ,चंडीगढ़ से लोकसभा का चुनाव 2014 में लड़ा था गुल ने।

Read more: Women Empowerment: भारत की पांच सबसे दमदार महिला राजनेता, इनकी उपलब्धियां हैं मिसाल

दिव्या स्पंदना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ramya|Divya Spandana (@divyaspandana)

दक्षिण भारत की जानी मानी अभीनेत्री दिव्या स्पंदना ने कई कन्नड़, तमिल और तेलुगु मूवीज में काम किया है। मगर राजनीति से उनका पाला 2013 में पड़ा। वह 2013 में ही राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ी थीं वह साथ ही उन्होंने अपना पहला उपचुनाव मांड्या के निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था तथा जीता भी। 

अल्का लांबा

अल्का लांबा की अपने कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में काफी रुचि थी । ये 19 साल में ही  कांग्रेस के छात्र संघठन  NSUI से जुड़ गई थी।  फिर यह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई और कांग्रेस  के लिए कई चुनाव भी लड़े । हालांकि 20 साल तक कांग्रेस के साथ जुड़े रहने के बाद ये आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। इस पार्टी की ओर से इन्होंने साल 2015 में, चांदनी चौक से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था। जिसे ये जीतने में सफल हुई थी। हालांकि कुछ सालों बाद ये इस पार्टी से अलग हो गई। युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इन्होंने एक एनजीओ ‘गो इंडिया फाउंडेशन’ की शुरुआत भी की है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button