लाइफस्टाइल

जानिए की क्यों कहे अपने स्कूल को शुक्रिया

कहे स्कूल का शुक्रिया


स्कूल हमारे जीवन का सबसे अच्छा और सबसे सुंदर सफर होता है। स्कूल में बिताए वो 14 साल हमारे को असल दुनिया में खुद को साबित करने के लायक बनाता है। हमारे गुरु हम को एक बेहतर इंसान बनाते है। किताबी ज्ञान के अलावा हमे ज़िंदगी का का ज्ञान भी सिखाता है। और जब हम बात करते है स्कूल की, तब हम स्कूल से जुडी हर उस चीज़ की बात करते है जो आगे जाके हमारी ज़िन्दगी का हिस्सा बन जाता है। तो हमे अपने स्कूल का शुक्रिया तो कहना ही चाहिए।

 स्कूल का शुक्रिया
स्कूल के वो दिन

ना जाने ऐसी कितनी और बाते है जिनके लिए हमे अपने स्कूल का शुक्रिया करना चाहिए। तो जानते है कि और किन कारणों से हमे अपने स्कूल का शुक्रिया करना चाहिए :-

  1. आप आज जो भी है, अपने स्कूल की वजह से है। आपको सारी शिक्षा और सभी ज्ञान यही से मिला है। आपकी कला को बढ़ावा दिया। और आपको, खुद को साबित करने की हिम्मत और मौका भी।
  2. स्कूल ने आपको तहज़ीब और नैतिकता का मूल्य समझाया। हमे सभी अच्छी आदतें सिखाई। अपनी भावनाओ को व्यक्त करना और दूसरों की भावनाओं की इज़्ज़त करना सिखाया।
  3. स्कूल ने ही हमें सही और गलत में फर्क करना सिखाया। हम किसी ने भेदभाव ना करें, सभी की इज्जत करें यह हमें हमारे स्कूल ने ही सिखाया।
  4. स्कूल में हर व्यक्ति एक अलग जगह से आता है फिर भी हम कभी किसी को अलग नहीं समझते। हर कोई हमारा दोस्त होता है। स्कूल में हमें दोस्ती का सही मतलब सिखाया और हमें कुछ ऐसे दोस्त दिए है जो जिंदगी भर हमारे साथ रहेंगे।
  5. यहाँ पढ़ें : क्या हर प्रतियोगिता में जीतना ज़रूरी हैं?

     स्कूल का शुक्रिया
    थैंक यू स्कूल
  6. हमें स्वाभिमान और अपनी खुद की इज्जत का महत्व समझाया। हम यह कभी ना समझ पाते कि हमारी इज़्ज़त कितनी ज्यादा जरूरी है, पर स्कूल ने हमें खुद की और दूसरों की इज्जत करना सिखाया।
  7. किताबी ज्ञान से आगे बढ़ कर कुछ अलग करने की सोच हमें स्कूल में ही सिखाई गई। कुछ नया करने की हिम्मत और उम्मीद हमें स्कूल में ही मिली। तभी आज हम वह कर पाए हैं जो हम सच में करना चाहते थे।
  8. सही ढंग से बात करना और सही प्रकार से खुद को दूसरों के सामने प्रस्तुत करना यह भी हमें स्कूल ने ही सिखाया। खुद पर भरोसा कैसे और पूरे आत्मविश्वास के साथ खुद को प्रस्तुत करने की हिम्मत हमें स्कूल ने ही दी।

आज हम जो हैं, जैसे हैं, हमारे स्कूल की वजह से हैं। स्कूल मे मिला हर व्यक्ति आज हमारे बहुत खास है। हमारे गुरुओ ने हमें बहुत कुछ सिखाय। स्कूल से हमें जो सबसे प्यारी चीज मिली, वह है यादें। हमारा स्कूल का पूरा सफर एक अच्छी याद बनकर रह गया है। हम उस दुनिया को बहुत पीछे छोड़ा आए है। इसलिए आज हमें जरूरत है कि हम अपने स्कूल का शुक्रिया करें। हम आभारी है कि हमें ऐसा स्कूल मिला जहां हमें इतना अच्छा ज्ञान, इतने अच्छे दोस्त और इतनी प्यारी यादें मिली जो में जिंदगी भर हमारे साथ रहेगी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button