सामाजिक

किन कारणो से होता है पाइल्स?

किन कारणो से होता है पाइल्स? आइये आपको बताते है पाइल्स से बचाव के उपाय


पाइल्स यानि की बवासीर की क्या है समस्या? क्या यह आपको भी है? यदि हां, तो आपको सबसे पहले लगता है कि आपके पाचन तंत्र में खराबी होने के कारण आपको पाइल्स की तकलीफ हो रही है, है न? लेकिन ऐसा नहीं है यह कई अन्य कारणों से भी होता है जिनके बारे में आप जानते भी नहीं है।

पाइल्स के कुछ विशेष लक्षण इस प्रकार हैं जैसे गुदाद्वार से खून आना, मल त्याग करते समय दर्द होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना। इसके साथ ही खुजली और कब्ज होना।

पाइल्स से परेशान व्यक्ति
पाइल्स से परेशान व्यक्ति

पाइल्स के प्रारंभिक चरणों में इसका इलाज कर लेना चाहिए नहीं यह भयानक रुप ले लेता है। इसके कारण कैंसर भी हो सकता है। तो चलिए आपको बताते है किन-किन कारणों से होता पाइल्स यानि की बवासीर।

भारी वस्तुएं उठाने से

भारी वस्तुएं उठाने से शरीर के निचले हिस्से में अधिक जोर पड़ता है जिसके कारण नसों की टूटने की संभावना होती है।

बहुत अधिक व्यायाम करने से

अधिक व्यायाम करने से पेट के निचले हिस्से में अधिक जोर पड़ता है। जिसके कारण पाइल्स होता है।

अधिक समय तक टॉयलेट में बैठने से

जी हां यदि आप टॉयलेट की सीट पर बहुत देर तक बैठते है और मल त्याग के लिए आपको जोर लगाना पड़ता है तो इसके कारण गुदा की नसें सूज जाती है जिसके कारण पाइस्ल की समस्या हो सकती है।

जरुरत से ज्यादा जंक फूड खाने से

यदि आप बहुत अधिक तैलीय, अधिक वसा युक्त आहार नियमित तौर पर खाते हैं तो इससे आपका मल कड़ा हो जाता है जिसकते कारण मल त्याग करते समय पाइल्स की समस्या होती है।

कब्ज के कारण

कब्ज के कारण भी पाइल्स की समस्या होती है क्योंकि ऑतों में फंसा मल गुदा की नसों को तोड़ देता है क्योंकि वे बाहर की ओर आने लगती है।

गर्भावस्था में

जी हां, गर्भावस्था के कारण भी पाइल्स की समस्या हो सकती है क्योंकि गर्भ में पल रहा बच्चा गुदा पर बहुत अधिक जोर डालता है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button