पॉलिटिक्स

यूपी और मणिपुर में आज आखिरी चरण का चुनाव, 11 को फैसला

यूपी और मणिपुर में आज आखिरी चरण का चुनाव


यूपी और मणिपुर में आखिरी चरण का चुनाव हो रहा है। यूपी में 7 जिलों में 40 सीटों पर वोट डालें जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मणिपुर में 6 जिलों में 22 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं।

वोट डालने आए लोग
वोट डालने आए लोग

नक्सल प्रभावित इलाकों शाम चार बजे वोट डाला जाएंगा

यूपी में चुनाव सुबह 7 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगें। लेकिन नक्सल प्रभावित सोनभद्र की राबर्टसगंजव दुद्धी और चकिया सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम चार तक डाले जाएंगे।

प्रधानमंत्री की संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सबकी निगाहें टिकी हुई है। यहां पर सभी पार्टियों ने प्रचार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार वाराणसी,गाजीपुर, जौनपुर,चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र की 40 सीटों पर दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव हुआ है।

मणिपुर में लोगों ने चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। दोपहर 1 बजे तक मणिपुर में 67 मतदान हुआ है। वहीं दूसरी ओर यूपी में 11 बजे तक 24 फीसदी मतदान हुआ।

535 उम्मीदवारो की किस्मत का फैसला

यूपी में अंतिम चरण के मतदान के लिए 535 उम्मीदवार मैदान पर है। इसके साथ ही 1.41 मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिसमें से 64.76 लाख महिला मतदाता है। आज हो रहे चुनाव के लिए 14,458 मतदान बूथ बनाये गये हैं। भाजपा 32 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि चार-चार सीटें इसने अपने सहयोगी अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को दी हैं।

बसपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतरे हैं, सपा 31 सीटों पर है तो उसकी गठबंधन सहयोग कांग्रेस शेष 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पर सबकी नजर

वहीं मणिपुर में 22 सीटों के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के विधानसभा क्षेत्र थौबल पर सबकी नजर रहेंगी।
राज्य में कुल 19,02,562 मतदाता है। जिसमें से 9,28,573 पुरुष और 9,73,989 महिलाएं है। इनमें करीब 45, 642 लोग पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

आज हो रहे चुनाव के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्य में कुल 1,151 मतदान केंद्र है। सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा बलों की 280 कंपनियां को यहां तैनात किया गया है।

Back to top button