मौसम अपडेट

Weather Update: जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, उत्तराखंड में मानसून पर लगा ब्रेक

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन राजधानी में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली के कुछ इलाकों में बदल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश होने के कोई आसार नहीं है। दोपहर होते ही दिल्ली में चटक धूप भी निकल सकती है।

Weather Update: ऐसा रहेगा यूपी के मौसम का हाल, बिहार में हो सकती है बारिश


Weather Update: राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार दिन भर तेज धूप निकली रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक का इजाफा हुआ है। लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के बीच मौसम ऐसा ही गर्म रह सकता है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 23 सितंबर सोमवार को बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही होगी, लेकिन उनके बरसने के चांस न के बराबर हैं। इसके चलते अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हालांकि बुधवार से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह दिल्ली में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

Weather Update
Weather Update

जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

रविवार को दिल्ली-NCR में तेज धूप खिली थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन राजधानी में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली के कुछ इलाकों में बदल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश होने के कोई आसार नहीं है। दोपहर होते ही दिल्ली में चटक धूप भी निकल सकती है। इस वजह से राजधानी दिल्ली का तापमान भी बढ़ सकता है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।

उत्तराखंड में मानसून पर लगा ब्रेक

पिछले कुछ समय से उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, अब उत्तराखंड में भी मानसून में ब्रेक लगती हुई दिखाई दे रही है। रविवार के दिन अधिकांश जिलों में मौसम साफ़ था। हालांकि शाम होते ही तापमान गिर गया था। यहां पर 24 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। इस बार पहाड़ों में ठंड ज्यादा पड़ सकती है। जिस वजह से यहां के तापमान में गिरावट होगी।

बिहार में हो सकती है बारिश

बिहार में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पटना में आज बारिश हो सकती है। इस वजह से भागलपुर तक का मौसम एक बार फिर से सुहावना हो जाएगा। वहीं, उत्तर बिहार के जिलों में भी मौसम में बदलाव होगा। यहां पर दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद यहां पर बारिश हो सकती है।

ऐसा रहेगा यूपी के मौसम का हाल

यूपी में अचानक मौसम ने करवट ले ली है. जिससे मॉनसून की रफ्तार थमती नजर आ रही है। जिससे धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है. ऐसे में मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों में रिमझिम फुहारे पड़ने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, सोमवार को कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। एक लो-प्रेशर का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बनेगा, जिससे बारिश में इजाफा होने का अनुमान लगाया गया है।

Read More: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल, दिन में खिलेगी धूप

इन राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना

IMD के मुताबिक आज आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक दिल्ली में एक बार फिर से उमस और गर्मी पड़ेगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि चार दिन बाद यानी 26 सितंबर के बाद हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button