मौसम अपडेट

Weather Alert: जानिए कैसा है दिल्ली NCR में आज का मौसम, बिहार के 26 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी हवा चलने की संभावना है, अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश में नौतपा से भी ज्यादा गर्मी पड़ रही है।

Weather Alert: यूपी में अधिकतम तापमान में जबरदस्त उछाल, लू को लेकर राजस्थान में नया अलर्ट


Weather Alert: देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने लोगों को हैरान-परेशान कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में आज धूल भरी हवा चलने की संभावना है। साथ ही आसमान आम तौर पर साफ रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 2.1 डिग्री अधिक है। आईएमडी के मुताबिक आज शहर में तेज हवाएं चलने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा है कि 12 जून तक गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलने की आशंका है।

जानिए कैसा है दिल्ली NCR में आज का मौसम

IMD के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले दो से तीन दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन बीच-बीच में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। सोमवार और मंगलवार को भी धूल भरी आंधी आने की आशंका जताई गई है।

बिहार के 26 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट

बिहार में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है और गर्मी बढ़ गई है। तेज धूप के कारण तापमान बढ़ रहा है। इस वजह से हॉट-डे जैसी स्थिति बन गई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज और मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। बिहार के 26 जिलों में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना आईएमडी के अनुसार, इन दो दिनों में लोगों को तेज धूप और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। तापमान जितना रिकॉर्ड किया जाएगा, उससे ज्यादा गर्मी महसूस होगी। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। 10 जून की देर रात से मौसम फिर बदलेगा और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

यूपी में अधिकतम तापमान में जबरदस्त उछाल

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में सक्रिय मौसमी तंत्रों के प्रभाव खत्म होने और मौसम के शुष्क हो जाने से विकिरणीय ऊष्मन में वृद्धि देखी जा रही है, जिसके चलते अधिकतम तापमान में जबरदस्त उछाल आया है। आज वाराणसी समेत 19 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 9 से 11 जून तक लू का अलर्ट है।

लू को लेकर राजस्थान में नया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम सूखा रहने वाला है। उत्तर पश्चिमी इलाकों में 8-11 जून को अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री हो सकता है, इस दौरान लू या भीषण लू चलने की काफी ज्यादा संभावना है।

मुंबई में आज भी बरसेंगे बादल

मुंबई में आज आमतौर पर बादल छाए दिखेंगे और शहर में बिजली की चमक-गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Read More: Hindi News Today: जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम, उत्तराखंड में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

इन राज्यों में मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में भी आज भी ‘येलो अलर्ट’ जारी है। बेंगलुरु में आज सुबह से बारिश हो रही है । हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में भी ‘येलो अलर्ट’ की चेतावनी जारी की गई है, यहां पर आज से लेकर अगले तीन दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है, जिसके लिए आईएमडी ने सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button