मौसम अपडेट

Weather Update: देश में ठंड ने दी दस्तक: पांच राज्यों में शीतलहर अलर्ट, दक्षिण में भारी बारिश की चेतावनी

बारिश के बाद मौसम ने ली करवट उत्तर भारत में बर्फीली हवाएं, दक्षिण भारत में भारी बारिश से गिरा तापमान

Weather Update: 5 राज्यों में शीतलहर अलर्ट, दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Update:देशभर में बारिश के बाद अब सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पांच राज्यों में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। उत्तर भारत में ठंड और दक्षिण भारत में बारिश  यानी देश के आधे हिस्से में मौसम ने नई करवट ले ली है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर यात्रा टाल दें।

दिल्ली में सर्द हवाओं की शुरुआत

दिल्ली में आज यानी 12 नवंबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह और देर शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
तेज हवाएं (15 से 20 किमी/घंटा) चलने से सर्दी का असर बढ़ेगा। हालांकि, प्रदूषण का स्तर अभी भी “बहुत खराब” श्रेणी में बना रहेगा, इसलिए विशेषज्ञों ने लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश में पारा लुढ़का

उत्तर प्रदेश में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह और शाम के समय 17 से 20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 13°C तक रह सकता है। ग्रामीण इलाकों में सुबह की ठंड और धुंध दोनों बढ़ सकते हैं, जिससे किसानों को फसलों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Read More: Benefits Of Eating Cardamom Daily: इलायची के फायदे, रोजाना सिर्फ एक दाना खाने से मिलते हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स

उत्तराखंड में बर्फीली हवाओं का असर

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सर्दी तेज़ हो रही है। नैनीताल, रुद्रप्रयाग और बदरीनाथ क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

दक्षिण भारत में फिर से बारिश

तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जा   ने की चेतावनी दी है। लगातार बारिश से इन राज्यों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button