मौसम अपडेट

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा आज का मौसम, जम्मू- कश्मीर में होगी जोरदार बारिश

देशभर में मौसम ने एक बार फिर से अपना रुख बदल लिया हैं। बीते दिनों राजधानी दिल्ली में बदल छाए हुए थे और तापमान में गिरावट आयी हुई थी लेकिन एक बार फिर दिल्ली की गर्मी ने सब के पसीने छुड़ा रखे हैं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज पुरे उत्तम पश्चिम भारत में गर्मी का सितम देखने को मिलेगा। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुँच सकता हैं।

Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार , बिहार में बूंदा बांदी के आसार


Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई हिस्‍सों में हल्‍की बारिश और आंधी-तूफान से फिलहाल गर्मी से राहत है। इस सप्‍ताह पारा 40 डिग्री के अंदर ही रहने की संभावना है।पूर्वी और दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार हैं बिहार के पटना ,गया जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी हैं।

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता हैं वही न्यूनतम ततापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता हैं साथ ही साथ आशंका है की शाम के बाद बादल छा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में मिलेगी गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश के कई हिस्‍सों में हल्‍की बारिश और आंधी-तूफान से फिलहाल गर्मी से राहत है। उत्तर प्रदेश क कई जिलों में आंधी और तेज हवाएं चलने के आसार हैं ।इस सप्‍ताह पारा 38 से 40 डिग्री के अंदर ही रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं। हालांकि पूर्वी यूपी में हल्की बारिश के आसार हैं।

Read More: Weather Update: जानिए दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम? राजस्थान में आज चलेगी धूल भरी आंधी

बिहार में येलो अलर्ट जारी

पूर्वी और दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार हैं। बिहार के पटना, गया जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी हैं। इन इलाको में तेज़ रफ़्तार 50 किलोमीटर की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी हैं।यहाँ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं ।

जम्मू कश्मीर में रहेगा सुहाना मौसम

आईएमडी ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज भी जोरदार बारिश होने की संभावना है। आज जम्मू कश्मीर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Read More :Weather Update: दिल्ली – एनसीआर में लू का अलर्ट जारी, वहीं नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश का अनुमान

राजस्थान और गुजरात में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में सभी गर्मी से परेशान हैं राजस्थान के कई जिलों में भीषण लू, गर्मी का प्रकोप हैं। जैसलमेर में आज 46 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान रहेगा और लू और भीषण गर्मी का प्रकोप कुछ दिन जारी रहेगा। गुजरात का मौसम 44 डिग्री तक जाएगा मौसम विभाग ने कच्छ के इलाको में लू चलने और गर्मी की संभावना हैं मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया हैं।

ओडिशा और बंगाल में गर्मी से हाल बेहाल

पश्चिम ओडिशा के झारसुगुड़ा में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश के 11 से ज्यादा स्थानों पर पारा 40 डिग्री को पार कर चुका है। बोलांगीर में तापमान 42.4 डिग्री, तितिलागढ़ में 42 डिग्री, संबलपुर में 41.9 डिग्री और सुंदरगढ़ में 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में भी गर्मी का कहर जारी है। बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां पहले करने का फैसला लिया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button