Weather Update: दिल्ली में कोहरा और ठंड ने बढ़ेगी लोगों की मुश्किलें, राजस्थान में तापमान में आई गिरावट
बिहार में भी मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। कड़ाके की ठंड के साथ-साथ बारिश और कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 25 जनवरी को भी मौसम बिगड़ा रह सकता है।
Weather Update: यूपी के कई जिलों में बारिश और कोल्ड डे जैसी स्थिति, बिहार में भी मौसम का बदला मिजाज
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल चुका है। पिछले चार पांच दिनों जहां उत्तर भारत में तेज धूप की वजह से गर्मी का अहसास हो रहा था, वहीं अब एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस खत्म हो गया है और पहाड़ों से बर्फीली हवाएं फिर उत्तर भारत की ओर आने लगी हैं। दिल्ली के साथ हरियाणा, यूपी, पंजाब, राजस्थान समेत कुछ राज्यों में कोहरा रह सकता है।
दिल्ली में फिर बदला मौसम
राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ ही तापमान कम होने से लोगों को शीतलहर का अहसास हो रहा है। बेघर लोग ठंड से बचने के लिए रैन बसेरों का सहारा ले रहे हैं। वहीं कोहरे की वजह से दिल्ली आ रहीं कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। इसके साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स प्रभावित हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी।
बिहार में भी मौसम का बदला मिजाज
बिहार में भी मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। कड़ाके की ठंड के साथ-साथ बारिश और कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 25 जनवरी को भी मौसम बिगड़ा रह सकता है। राज्य के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। पटना, खगरिया, वैशाली, मधुबनी, गया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर समेत कई जिलों में मौसम का असर दिखेगा।
यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया है। यूपी में कई जगहों पर कोल्ड डे जैसा महसूस हो रहा है। पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में आज बारिश की संभावना है। इनमें मेरठ, सहारनपुर, शामली, हाथरस, अलीगढ़ और नोएडा-गाजियाबाद शामिल हैं। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर, जौनपुर, वाराणसी, झांसी जैसे जिलों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह और शाम को घना कोहरा भी परेशानी का सबब बन सकता है।
राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का दौर जारी
राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। वहीं उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आगामी एक-दो दिन में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की प्रबल संभावना है।
Read More: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप के बीच जल्द बदलेगा मौसम, कई जगह बारिश के आसार
कश्मीर में तापमान में गिरावट
कश्मीर में तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग ने महीने के अंत तक मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने कहा कि 29 जनवरी तक बादल छाए रहने की संभावना है। 29 जनवरी की रात या 30 जनवरी की सुबह के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना है जिसके बाद मौसम आंशिक रूप से सामान्य तौर पर बना रहेगा।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com