Weather Update: जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल, राजस्थान में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में बारिश और झोंकेदार हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Weather Update: पंजाब के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, वहीं ओडिशा में गर्मी का कहर जारी
Weather Update: राजधानी में बीते कुछ दिनों से ठंडी हवाएं चल रही थीं। इस वजह से मौसम खुशनुमा और आरामदायक बना हुआ था। अब शुक्रवार से हवाओं पर ब्रेक लग जाएगा। इसकी वजह से तापमान में इजाफा होगा। दोपहर में धूप की तपिश लोगों को परेशान करने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 16 से 89 प्रतिशत रहा।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 17 डिग्री तक रह सकता है। हवाएं कम गति से चलेंगी। इसके बाद 22 से 26 मार्च तक आसमान साफ रहेगा। हवाएं मंद रहेंगी। चटख धूप खिलेगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 19 डिग्री तक रह सकता है।
यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में बारिश और झोंकेदार हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी यूपी में 30 से 40 किमी प्रति घंटा और पूर्वी यूपी में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में आंधी के साथ होगी बारिश
राजस्थान के जयपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा और भरतपुर में आंधी और बारिश की संभावना है। 21 मार्च को इस सिस्टम का असर राजस्थान से खत्म होगा और उसके बाद अगले 4-5 दिन मौसम पूरी तरह ड्राय रहेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज होगी। मौसम विभाग ने ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है। बुधवार को बाड़मेर में सबसे अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
एमपी में अगले दो दिन ओले-बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में अगले दो दिन मौसम बदला रहेगा। मंडला, बालाघाट, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज में ओले गिरने का अलर्ट है। भोपाल, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी और अनूपपुर में गरज-चमक, तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। 22 मार्च को सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बूंदाबांदी और बादल रहेंगे।
ओडिशा में गर्मी का कहर जारी
ओडिशा में गर्मी का कहर है। गर्मी के कारण 2 अप्रैल से सभी स्कूलों में सुबह की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भद्रक, झारसुगुड़ा, क्योंझरगढ़, मयूरभंज, बालासोर और सुंदरगढ़ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। संबलपुर, देवगढ़, बौध, अंगुल और जाजपुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली, ओले और तेज हवा के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
Read More: Weather Update: जानिए कैसा है आज दिल्ली में मौसम का मिजाज, तेलंगाना में हीटवेव का बढ़ा खतरा
पंजाब के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
पंजाब के फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट और पठानकोट जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। आंधी और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में आगे भी वृद्धि हो सकती है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com