मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? राजस्थान में होगी हल्की बारिश़

बिहार में इन दिनों गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। तापमान में रोज़ाना बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में बिहार के कई जिलों में मौसम यू-टर्न ले सकता है।

Weather Update: जानिए उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, यूपी में पड़गी भीषण गर्मी


Weather Update: दिल्ली में लगातार पारा चढ़ रहा है। गर्मी के सितम से लोग परेशान होने लगे हैं। गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 39 डिग्री के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, रिज में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। पूर्वानुमान के अनुसार अगला हफ्ता झुलसाने वाला होगा। ऐसे में लोगों को अब झुलसाने वाली गर्मी से बचने की तैयारियां कर लेनी चाहिए। दिल्ली के अलावा यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इन इलाकों में हीटवेव का खतरा बढ़ रहा है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। 5 अप्रैल को भी गर्म और शुष्क हवाएं चलेंगी। इनकी गति 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, 6 से 9 अप्रैल तक राजधानी में झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। हवाएं कमजोर रहेंगी। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 से 42 और न्यूनतम तापमान 19 से 23 डिग्री तक रह सकता है। यानी दोपहर ही नहीं बल्कि सुबह में भी गर्मी का अहसास होगा।

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में इन दिनों गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। तापमान में रोज़ाना बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में बिहार के कई जिलों में मौसम यू-टर्न ले सकता है। राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। इस बदलाव से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यूपी में पड़गी भीषण गर्मी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। हर दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी इलाकों में ज्यादा गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्‍क रहने वाला है। साथ ही धीरे-धीरे प्रदेश के अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होने के आसार जताए गए हैं। इसकी वजह से आगामी दिनों में प्रदेश में दिन और रात के समय गर्मी और बढ़ सकती है।

राजस्थान में होगी हल्की बारिश़

राजस्थान के कोटा संभाग में बीते दिन हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यह बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश झालावाड़ के खानपुर में 2 मिलीमीटर हुई। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

Read More: Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल? यूपी में गर्मी से आज मिल सकती है राहत

जानिए उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश की कमी होगी, जिससे तापमान में वृद्धि के साथ गर्मियों की शुरुआत होगी। आज के मौसम की बात करें तो उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button