मौसम अपडेट

Weather Update: ठंड बढ़ी, 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट दिल्ली-NCR में गिरा तापमान

Weather Update: देश में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है और इसी बीच मौसम फिर करवट ले सकता है। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा

Weather Update:  6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update: देश में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है और इसी बीच मौसम फिर करवट ले सकता है। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अंडमान-निकोबार में अगले दिनों भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। समुद्र के पास रहने वाले लोगों और मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश की वजह से तापमान और नीचे जाएगा और लोगों को ठंडी हवाओं का ज़्यादा असर महसूस होगा। वहीं उत्तर भारत में शीत लहर तेज़ होने की संभावना है। बिहार, यूपी, दिल्ली, हिमाचल और कश्मीर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में तापमान लगातार गिर रहा है।
24 नवंबर को:

  • न्यूनतम तापमान: लगभग 10°C
  • अधिकतम तापमान: लगभग 25°C
    सुबह के समय 20–25 km/h की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

यूपी का मौसम

यूपी के आगरा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, झांसी और अलीगढ़ में तापमान में तेज गिरावट होगी।
रात में बादलों की वजह से मौसम में नमी बढ़ सकती है।

Read More: Babasaheb Ambedkar: डॉ. भीमराव आंबेडकर पुण्यतिथि, संघर्ष, शिक्षा और बदलाव की प्रेरक गाथा

बिहार का मौसम

बिहार में भी कल से तापमान नीचे जाने वाला है।
सुबह 15–20 km/h की रफ्तार से हवा चल सकती है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह।

केरल में लगातार बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक 26 नवंबर तक गरज-बारिश और भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
कुछ जगहों पर 7 से 11 सेमी तक बारिश हो सकती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button