Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल, पहाड़ों पर जारी है बर्फबारी
दिल्ली NCR में आज बादलों की आवाजाही से तापमान नियंत्रित रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद आने वाले 2 दिनों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने का अनुमान है।
Weather Update: मौसम विभाग ने कहा यूपी के तापमान में आई गिरावट, वहीं बिहार में बदला रहा मौसम का मिजाज
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। 26 और 27 मार्च को राजधानी में बादल छा सकते हैं। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर तक रह सकती है और तापमान में भी गिरावट आएगी। वहीं आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 16 डिग्री तक रह सकता है। 23 से 25 मार्च के बीच आसमान साफ रहेगा। इस दौरान धूप तेज रहेगी। अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री और न्यूनतम 15 से 19 डिग्री तक रह सकता है। 26 और 27 मार्च को आंशिक बादल छा सकते हैं।
जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली NCR में आज बादलों की आवाजाही से तापमान नियंत्रित रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद आने वाले 2 दिनों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद 26 और 27 मार्च को यहां बादल छा सकते हैं। इसके अलावा 20-30 किमी/घंटा की गति से हवा चल सकती है, जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी। इसके बाद प्रचंड गर्मी लोगों के सताएगी।
बिहार में बदला मौसम का मिजाज
बिहार के 7 शहरों में आज मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई स्थानों पर आकाशीय बिजली कड़कने के साथ ओले गिरने की संभावना है। मौसम विज्ञान पटना के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी पटना, भभुआ, औरंगाबाद, रोहतास, गया, नवादा, बांका और जमुई में दिन में तेज मेघ गर्जन के साथ, आकाशीय बिजली गिरने और हल्की बारिश हो सकती है। पटना समेत कई अन्य इलाकों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।
यूपी के तापमान में आई गिरावट
उत्तर प्रदेश में अब ठंड का सिलसिला पूरी तरह से थम गया है। दिन के समय लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया था। शनिवार को फिर से प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में मौसम बदलने के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी लखनऊ में 17.6℃ न्यूनतम और 34.4℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 22 मार्च को प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं धूप निकलने का अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ों पर जारी है बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 2 दिनों तक बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने से ठंड का असर बढ़ सकता है। दूसरी तरफ स्काईमेट के अनुसार, पिछले 2-3 दिन से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
उत्तराखंड में बदल रहा मौसम
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके कारण गर्मी बढ़ने लगी है। दिन की गर्मी का असर रात के न्यूनतम तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। तेज धूप खिलने के कारण दिन का अधिकतम तापमान बढ़ रहा है तो रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य होने के कारण ठंड खत्म हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है जबकि मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
राजस्थान में बारिश की संभावना
राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार एक बार फिर बादल छाए रहने व राज्य के उत्तरी भागों में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के साथ साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com