Weather Update: जानिए कैसा है दिल्ली में आज मौसम का हाल, यूपी में बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली में लू की मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने 16, 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 16 अप्रैल को तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Weather Update: तेज बारिश और लैंडस्लाइड का अलर्ट हुआ जारी, एमपी में बारिश के आसार
Weather Update: कुछ दिनों के उतार चढ़ाव के बाद दिल्ली में मौसम एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। आज 15 अप्रैल को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी लेकिन IMD ने 16 अप्रैल से दिल्ली में लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की ओर से 16, 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जानिए कैसा है दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में लू की मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने 16, 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 16 अप्रैल को तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
लू को लेकर येलो अलर्ट
बुधवार से दिल्ली में फिर लू चलनी शुरू हो जाएगी, जो शुक्रवार तक चलेगी। लू के दौर के साथ ही गर्मी भी बढ़ेगी, मौसम विभाग ने ये अनुमान लगाया है कि इन दिनों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। हवाओं की गति इस बीच 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार से मौसम में फिर कुछ नरमी नजर आएगी। आज मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के साथ 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
यूपी में बारिश का अलर्ट
यूपी में मंगलवार को 14 जिलों में बारिश होगी। कई जिलों में बिजली के साथ ओले भी गिर सकते हैं। 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी दो दिन यानी 17 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहेगा। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में 15 अप्रैल को बारिश हो सकती है।
एमपी में बारिश के आसार
मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन बारिश की गतिविधि रहेगी। 16 अप्रैल को कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। 17 और 18 अप्रैल को भी लू की संभावना है। मंगलवार को शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा में गरज-चमक और हल्की बारिश होने के आसार है। 16 अप्रैल को सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश होने का अलर्ट है। नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, श्योपुर, मुरैना और भिंड में लू चल सकती है।
जानिए कैसा रहेगा उत्तर भारत में मौसम का हाल?
मौसम को लेकर अगर बात करें उत्तर प्रदेश की तो राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहेगा। यहां पर 10-15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि इसके विपरीत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा में शहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
Read More: Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? राजस्थान में बारिश और आंधी का अनुमान
तेज बारिश और लैंडस्लाइड का अलर्ट हुआ जारी
पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में 18 से लेकर 20 अप्रैल तक मौसम खराब होने की आशंका है। इस दौरान सड़कों पर रुकावट, ओलावृष्टि, लैंडस्लाइड और पत्थरों के गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। महीने के आखिरी सप्ताह को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com