मौसम अपडेट

Weather Update: दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा तापमान, प्रदूषण से राहत की उम्मीद कम

उत्तर प्रदेश में भी ठंड बढ़ने की कोई संबावना नहीं है। रविवार को, राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। 11 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

Weather Update: इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना


Weather Update: सोमवार को इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं पीतमपुरा में यह 29.1 डिग्री पहुंच गया। फरवरी के पहले दस दिनों में ही असामान्य रूप से गर्मियां आ चुकी हैं। न्यूनतम तापमान अभी स्थिर बना हुआ है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री रहा। पूरे दिन तेज धूप रही। हवा में नमी का स्तर 27 से 97 प्रतिशत तक रहा।

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा तापमान

स्काईमेट के अनुसार राजधानी में बीते कुछ दिनों से तेज धूप खिल रही है। तापमान 28 डिग्री के स्तर पर पहुंच चुका है। हवाओं की तेजी की वजह से बुधवार से तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम इस पूरे हफ्ते शुष्क बना रहेगा। आमतौर पर फरवरी के मध्य में औसत तापमान 24 से 25 डिग्री के आसपास रहता है। महीने के अंत तक यह 27 से 28 डिग्री पर रहता है। आमतौर पर फरवरी के सेकंड हाफ में तापमान में बढ़ोतरी होती है। कुछ महीनों में इस दौरान तापमान 30 डिग्री को पार कर जाता है। 2023 में 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री पहुंच गया था। हालांकि 2024 में फरवरी कम गर्म रही थी। फरवरी में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री रहा था।

प्रदूषण से राहत की उम्मीद कम

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को 263 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता के स्तर में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। दिल्ली में 9 फरवरी को एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. शनिवार को एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में यानी 152 दर्ज किया गया था।

जानिए कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में भी ठंड बढ़ने की कोई संबावना नहीं है। रविवार को, राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। 11 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मंगलवार, 11 फरवरी से शुक्रवार तक बारिश होने की संभावना है। असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना में भी कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है।

Read More: Weather Update: अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली में तेज धूप बढ़ा रही पारा

पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना

इस समय एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों से गुजर रहा है। इसकी वजह से अगले 3 दिनों तक पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि इसका असर सिर्फ पहाड़ों तक सीमित रहेगा। अब दिल्ली में 15 से 16 फरवरी तक मध्यम से तेज हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से तापमान का बढ़ना रुक जाएगा। न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा और इसके अचानक से बढ़ने की संभावना नहीं है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button