मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल, झारखंड के 19 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी

मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता से कई जिलों में भारी बारिश हुई है, जिससे औसत बारिश का आंकड़ा 72% तक बढ़ गया है। निवाड़ी जिले में सामान्य से 103% अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि इंदौर और उज्जैन संभाग में कम वर्षा हुई है।

Weather Update: पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून हुआ सक्रिय, यूपी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी


Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बादल तो छाएं हैं, लेकिन बारिश का कुछ पता नहीं चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज राजधानी में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। स्काईमेट के अनुसार, इस हफ्ते 30 से 40 एमएम तक बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान नहीं बढ़ेगा, लेकिन बारिश और धूप दोनों का मिलाजुला रूप बना रहेगा। एक दिन पहले यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 65 से 100 प्रतिशत रहा।

यूपी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 48 घंटो के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 21 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है। इसी क्रम में 16 जुलाई को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। साथ ही दोनों हिस्सों में बादल गरजने व बिजली चमकने के भी आसार जताये गए हैं।

झारखंड के 19 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने झारखंड के 19 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, देवगढ़, दुमका और रांची शामिल हैं।

एमपी के 18 जिलों में बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता से कई जिलों में भारी बारिश हुई है, जिससे औसत बारिश का आंकड़ा 72% तक बढ़ गया है। निवाड़ी जिले में सामान्य से 103% अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि इंदौर और उज्जैन संभाग में कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

मानसून के तीसरे दौर की बारिश ने अब जोर पकड़ लिया है। पूरे प्रदेश में पिछले चार दिन से भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। तेज बारिश की वजह से पिछले दो दिन में अलग-अलग जिलों में कई हादसे भी हुए हैं। 18 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग की ओर से आज बुधवार को भी प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन तक बारिश का यह दौर जारी रहने वाला है। इसके बाद बारिश कम हो जाएगी।

Read More: Weather Update: जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, यूपी में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश

पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून सक्रिय

पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने ओडिशा के 30 में से 19 जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने मछुआरों को अगले 24 घंटे तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। उत्तरी ओडिशा में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। कोलकाता में अगले 24 घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कमोबेश ऐसा ही मौसम पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों में देखा जाएगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button