Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानिए 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल, शाम 4 बजे से पहले और बाद क्या रहेगा असर
किसी को करियर में नई शुरुआत, किसी को धन लाभ, तो किसी को सावधानी बरतने की जरूरत है। जानिए मेष से मीन तक का पूरा दैनिक राशिफल।
Aaj Ka Rashifal: शाम 4 बजे के बाद बदलेगा भाग्य, करियर-धन-प्रेम में आएंगे बड़े बदलाव
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए कई अहम संकेत दे रहा है। शाम 4 बजे तक और उसके बाद ग्रहों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसका सीधा असर करियर, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों के लिए व्यवसाय, प्रॉपर्टी और रिश्तों से जुड़े फैसले महत्वपूर्ण रहेंगे, जबकि कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य, भावनाओं और पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। तुला और वृश्चिक राशि के लिए करियर में नए अवसर और धन अर्जन के योग बन रहे हैं, वहीं धनु और मकर राशि के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण लेकिन बाद में सफलता देने वाली हो सकती है। कुम्भ और मीन राशि के जातकों को नेटवर्किंग, आध्यात्मिकता और वरिष्ठों की सलाह से लाभ मिलने के संकेत हैं। कुल मिलाकर, आज का दिन कई राशियों के लिए बदलाव, प्रगति और आत्ममंथन का अवसर लेकर आया है।
मेष 4,6
आज शाम 4 बजे तक प्रॉपर्टी सम्बंधित कार्य निबट सकते हैं। व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए समय लाभदायक रहेगा। इसके उपरांत ऊर्जा और आत्मविश्वास दोनों तेज़ रहेंगे। करियर में नई शुरुआत, प्रोजेक्ट या यात्रा का योग। प्रेम जीवन में उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। fraud से बचें। विदेश से समस्या आ सकती है।
वृषभ – 3,5
आज शाम 4 बजे तक Transfer order में कुछ बदलाव आ सकते हैं।
कला के क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। इसके उपरांत
वित्तीय फैसलों में सावधानी रखें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। गुप्त योजना से समस्या समस्या व निराशा। partnership में धोखा खा सकते हैं।
मिथुन – 2,4
आज शाम 4 बजे तक महंगी वस्तुएं खरीदने का मन बना सकते हैं। वाणी से सुख और शान्ति मिलेगी। इसके उपरांत आज साझेदारी और रिश्तों में मजबूती आएगी। बातचीत में आपका प्रभाव दिखेगा। करियर में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जीवनसाथी से दूरी या जीवनसाथी को छोड़ कर अपने परिवार को मिलने जा सकते हैं आप।
कर्क – 1,3
आज शाम 4 बजे तक बहुत आत्मविश्वास के साथ आप अपने विचारों को कार्यान्वित करेंगें । इसके उपरांत काम के प्रति समर्पण बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लेकिन दिन के अंत तक काम पूरा होगा और प्रशंसा मिलेगी। रिश्तों में स्पष्टता आएगी। सन्तान को compitition में सफलता मिलेगी।
सिंह – 12, 2
आज शाम 4 बजे तक गुप्त गतिविधियों से लाभ होता दिख रहा है। दाई आंख में कुछ problem हो सकती है। इसके उपरांत रचनात्मकता भरपूर रहेगी। प्रेम जीवन बेहद रोमांटिक रहेगा। बच्चे या युवा सदस्यों से खुशी मिलेगी। करियर में आपके विचार चमकेंगे। बच्चे आज मन लगाकर पढ़ाई करेंगें। कला के क्षेत्र में नाम हो सकता है। आज अनजान भी मित्र बन सकते हैं। धर्म कर्म के कार्य मे रुचि।
कन्या – 11, 1
शाम 4 बजे तक आप अपने बारे में सोचेंगे। किसमत आपका साथ दे रही है। सफलता और प्राप्ती के साथ साथ , खुशी भी मिलेगी। इसके उपरांत घर और परिवार के लिए दिन शुभ रहेगा। संपत्ति संबंधी कोई काम आगे बढ़ेगा। भावनाएँ थोड़ी तीव्र हो सकती हैं—संवाद से समाधान मिलेगा। transfer order मिलने से tension या घर बदलने से tension. education में सफलता। क्रोध करने से बचें।
तुला -10,12
आज शाम 4 बजे तक आफिस में कार्यभार जरूरत से ज्यादा रह सकता है। एक दूसरा कमाई का साधन जुटाने का स्वर्णिम अवसर हाथ लग सकता है। इसके उपरांत आपका तेज दिमाग और रचनात्मक बोलने की क्षमता सफलता देगी। छोटी यात्रा लाभकारी। प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ेगा। करियर में नए अवसर। लेखन के कार्य में रुचि । Whatsapp पर जीवन साथी से प्यार भरी बातें हो सकती है।
Read More: Tips to prevent heart attack in winter: ठंड बढ़ते ही क्यों बढ़ जाते हैं हार्ट अटैक के मामले?
वृश्चिक -9,1
आज शाम 4 बजे तक उच्च अधिकारियों से अच्छे सम्पर्क बनेंगे। समाज सेवा के कार्यों में मन लगेगा। विदेश से लाभ के संकेत मिलतें हैं। इसके उपरांत अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए विचार करेंगें। धन अर्जन करने के लिए या मैं अमीर कैसे बनूं, ये विचार आपको आज कुछ अपने जीवन में plan करने के लिए मजबूर कर सकते हैं | medical scholarship या सफलाता से आर्थिक लाभ होता दिख रहा है।
धनु-8,12
आज शाम 4 बजे तक का दिन समस्याओं से घिरा हो सकता है। धन हानि के भी योग बनते हैं। इन सबसे बचने के लिए ॐ श्रां श्रीं श्रौ सः चन्द्रमसे नमः मन्त्र का 108 बार जप करें या फिर माँ की सेवा कर उनका आशीर्वाद लें। इसके उपरांत करियर में उछाल, शानदार निर्णय, नेतृत्व और सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांच रहेगा। यात्रा का शुभ योग बन रहे हैं। आदर मान मिल सकता है। कला के क्षेत्र में धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी।
मकर – 7,11
आज शाम 4 बजे तक मनचाहे व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। आज आप अपने जीवन साथी का चुनाव कर सकते हैं। आज आप समाज में सबको मां आदर देकर एक टीम की तथ काम करना पसंद करेंगें। इसके उपरांत पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा।
कुम्भ- 6,10
आज शाम 4 बजे तक जिनका कोर्ट केस चल रहा है उसमें कुछ विशेष न होकर अगली date मिल सकती है। किसी समाज सेवा के कार्य मे वतस्त रहेंगें। इसके उपरांत मित्रों, टीमवर्क और नेटवर्किंग से लाभ होगा। कोई बड़ी जानकारी या नया अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। करियर में प्रगति होगी। उच्च पद्वी मिलने से, मन चाही नौकरी मिलने से, नाम और शोहरत बढ़ेगी। सपरिवार कोई Business plan discuss कर सकते हैं आप।
मीन – 5,9
आज शाम 4 बजे तक धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। भगवान की कृपा मिलने से आप किसी रोग से मुक्त हो सकते हैं। इसके उपरांत करियर में बड़ी प्रगति और सम्मान के योग बनतें हैं। आपके निर्णय सही दिशा देंगे। बॉस या पिता की सलाह से Business में कुछ नया कर सकते हैं आप। वाणी से लाभ होता दिख रहा है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







