विजय माल्या ने कोर्ट के सामने रखा नया 6,868 करोड़ का प्रस्ताव
विजय माल्या पर बढ़ता दबाव देखने को मिल रहा है, बैंको का करोड़ो रूपए कर्ज लेकर विदेश भागने वाले विजय माल्या ने अब बैंकों के सामने एक नया प्रस्ताव रखा है। माल्या ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वह बैंको को 6,868 करोड़ रुपए लौटाने को तैयार है।
आपको बता दें, इससे पहले विजय माल्या ने बैंको के सामने एक प्रस्ताव रखा था, जिसमें उसने बैंकों का 4,400 करोड़ रूपए चुकाने को कहा था। लेकिन बैंकों ने इसे लेने से इंकार कर दिया था।
अब देखना होगा कि बैंक माल्या के इस प्रस्ताव को अपनाते हैं या पहले की तहर इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया जाएगा।
गौरतलब है कि विजय माल्या पर बैंकों का 9,000 करोड़ रूपए कर्ज बकाया है।